फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   singer paul simon cancels philadelphia concerts due to severe back pain

Paul Simon: पॉल सिमोन ने आखिरी वक्त पर कैंसिल किए शोज, अचानक बिगड़ी सिंगर की तबीयत; फैंस हुए निराश

Sun, 29 Jun 2025 01:33 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 29 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

Paul Simon Health Update: हॉलीवुड के दिग्गज सिंगर पॉल सिमोन की शो से पहले ही अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्होंने अपने शोज को कैंसिल कर दिया। 

विज्ञापन
singer paul simon cancels philadelphia concerts due to severe back pain
पॉल सिमोन - फोटो : IMDb

विस्तार

‘ग्रेसलैंड’ और ‘साउंड्स ऑफ साइलेंस’ जैसे आइकॉनिक एल्बम्स के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज सिंगर पॉल साइमन के फैंस उस वक्त मायूस हो गए जब उन्होंने फिलाडेल्फिया में अपने दो मच अवेटेड कॉन्सर्ट्स को अचानक कैंसल कर दिया।

विज्ञापन

शनिवार को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि की गई कि 28 और 29 जून को फिलाडेल्फिया की ‘एकेडमी ऑफ म्यूजिक’ में होने वाले परफॉर्मेंस अब नहीं होंगे। कारण बताया गया- गंभीर और लगातार बना हुआ कमर दर्द, जो अब असहनीय हो गया है और तत्काल मेडिकल इंटरवेंशन की मांग कर रहा है।

विज्ञापन

पॉल साइमन का दौरा बीच में रुका
पॉल साइमन इन दिनों अपने ‘ए क्वाइट सेलिब्रेशन टूर’ पर हैं, जो उनके करियर के शानदार संगीत को एक बार फिर फैंस तक पहुंचाने का जरिया बना हुआ है। इस टूर के तहत वो अमेरिका के कई शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं। फिलाडेल्फिया में उनका पहला शो गुरुवार को सफलतापूर्वक हो चुका था, लेकिन आखिरी दो शोज अब रद्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Paul Simon (@paulsimonofficial)




ये खबर भी पढ़ें: Kay Kay Menon: केके मेनन ने बताया को-एक्टर के साथ कैसा बर्ताव करते हैं बिग बी, बोले- ‘अपनी पीढ़ी के वो अकेले…’

बयान में साफ किया गया है कि इन दो शोज के लिए टिकट लेने वाले सभी दर्शकों को पूरी राशि का रिफंड मिलेगा। टिकटधारक अपने प्वाइंट ऑफ परचेज या स्थानीय टिकट प्रदाता से संपर्क कर सकते हैं।

जल्द होगी सर्जरी, टूर आगे जारी रहने की उम्मीद
पॉल साइमन की टीम ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में एक छोटा मेडिकल प्रोसीजर प्लान किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि सर्जरी के बाद वे जल्द ही ठीक होकर वापस स्टेज पर लौटेंगे और बाकी शोज़ को जारी रखेंगे। साथ ही, वे फिलाडेल्फिया के रद्द किए गए शोज के लिए नई तारीखों पर विचार भी कर सकते हैं- हालांकि इसकी कोई गारंटी फिलहाल नहीं दी गई है।

क्या आगे के शोज पर भी पड़ेगा असर?
अब फैंस की नजरें 7 जुलाई को कैलिफोर्निया के लॉन्ग बीच में होने वाले शो पर टिकी हैं, जो टूर का अगला पड़ाव है। इसके बाद पॉल साइमन लॉस एंजेलेस के डिज़्नी हॉल में लगातार पांच रातों तक परफॉर्म करने वाले हैं। हालांकि, डॉक्टर की सिफारिश और रिकवरी की रफ्तार के हिसाब से ही ये तय होगा कि वे बाकी शोज़ कर पाएंगे या नहीं।

फैंस की दुआएं पॉल के साथ
जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर पॉल साइमन के फैंस ने उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। कई यूज़र्स ने उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की बात कही और उन्हें 'लीजेंड' कहकर संबोधित किया। पॉल साइमन का संगीत न सिर्फ अमेरिका, बल्कि पूरी दुनिया में लोगों की आत्मा को छूता रहा है। ऐसे में उनके चाहने वाले उनकी हेल्थ अपडेट्स पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed