फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   singer akhil sachdeva tanya gulla welcome baby girl bollywood singer fatherhood journey

'मेरी मां लौट आई हैं', शादी के पांच साल बाद गायक अखिल सचदेवा के घर बेटी ने लिया जन्म, फैंस को सुनाई गुड न्यूज

Mon, 17 Nov 2025 09:22 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 17 Nov 2025 09:22 PM IST
सार

Akhil Sachdeva Welcomes Girl Child: फेमस गायक अखिल सचदेवा और उनकी पत्नी तान्या गुल्ला माता-पिता बन गए हैं। गायक के घर 6 नवंबर को बेटी ने जन्म लिया। अब सिंगर ने फैंस को खुशखबरी सुनाई है।

विज्ञापन
singer akhil sachdeva tanya gulla welcome baby girl bollywood singer fatherhood journey
अखिल सचदेवा - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कम्पोजर अखिल सचदेवा और उनकी पत्नी तान्या गुल्ला के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। कपल ने सोमवार को एक प्यारे से इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के आने की खुशखबरी फैन्स के साथ साझा की। अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने वाले अखिल और तान्या ने बेटी के जन्म की जानकारी बेहद भावुक नोट के साथ दी, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल छू लिया।
विज्ञापन


नन्ही परी ने लिया जन्म
अखिल और तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर नवजात बेटी के नन्हे हाथ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'हमारी छोटी सी खुशियों का चमत्कार 6 नवंबर 2025 को हमारे जीवन में आया। मां मेरे पास मेरी बेटी के रूप में वापस लौट आई हैं। जय हनुमान महाराज की।' गायक की इस लाइन ने फैंस को भावुक कर दिया। पोस्ट के सामने आते ही इंडस्ट्री के सितारों से लेकर फैंस तक ने कपल को ढेरों बधाइयों से भर दिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nasha Boy (@sachdevaakhilnasha)

विज्ञापन
विज्ञापन



दोस्ती से शुरू हुई प्रेम कहानी
अखिल और तान्या की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। दोनों ने दिसंबर 2020 में जयपुर में शादी रचाई थी। लेकिन उनका रिश्ता शादी से कई साल पहले ही दोस्ती के रूप में शुरू हुआ था अखिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तान्या उन्हें सबसे ज्यादा समझने वाली इंसान हैं। दोनों करीब पांच-छह साल से पक्के दोस्त थे। हालांकि एक दौर ऐसा भी आया जब दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।


कॉन्सर्ट में हुई थी पहली मुलाकात
अखिल ने यह भी बताया था कि उनकी और तान्या की पहली मुलाकात एक कंसर्ट के दौरान हुई थी। उस वक्त तान्या सिर्फ 19 साल की थीं। उन्होंने पहली बार स्टेज पर गाते हुए अखिल को देखा और अपनी मां से कहा- 'मैं बड़ी होकर इन्हीं से शादी करूंगी।' कॉन्सर्ट के बाद उनकी मां ने जाकर अखिल को यह बात बताई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और वे अच्छे दोस्त बन गए। वर्षों की दोस्ती प्यार में बदल गई और आखिरकार रिश्ता शादी तक पहुंचा। अब वही रिश्ता एक प्यारी बेटी के रूप में नई शुरुआत कर चुका है।

रोमांटिक ट्रैक्स के लिए मशहूर हैं अखिल सचदेवा
अखिल सचदेवा बॉलीवुड के उन सिंगर्स में गिने जाते हैं, जिनके गाने दिल को छू जाते हैं। ‘तेरा बन जाऊंगा’, ‘सुन मेरे हमसफर’, ‘चन्ना वे’ जैसे रोमांटिक ट्रैक्स आज भी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में खास जगह रखते हैं। अपनी सॉफ्ट वॉयस और दिल छू लेने वाले कंपोज़िशन के चलते अखिल ने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। अब उनकी बेटी के आगमन ने उनके परिवार को और भी खूबसूरत बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed