'मां के पीछे छुपने वाली आज कैमरे के सामने है', 'इक्कीस' से डेब्यू करेंगी अक्षय की भांजी; एक्टर ने लुटाया प्यार
Akshay Kumar Shares Simar Bhatia Ikkis Poster: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की भांजी सिमर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म से उनका पोस्टर जारी हो गया है। अब इसी पोस्टर को अक्षय ने शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है।
विस्तार
फिल्म 'इक्कीस' से करेंगी डेब्यू
फिल्म 'इक्कीस' से अब सिमर भाटिया का पोस्टर जारी हो गया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने अपनी भतीजी के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है, जो श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: श्रद्धा ने अपने हाथ से कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को खिलाए गोलगप्पे, फैंस ने की कपल की ‘आशिकी 2’ से तुलना
अक्षय कुमार ने पोस्ट किया साझा
खिलाड़ी कुमार ने इंस्टाग्राम पर सिमर के पोस्टर को साझा करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा- 'तुम्हें एक नन्हीं बच्ची की तरह गोद में उठाने से लेकर आज तुम्हें फिल्मों की दुनिया में कदम रखते हुए देखने तक… सच में जिंदगी पूरा चक्र पूरा कर चुकी है। सिमर, मैंने तुम्हें उस शर्मीली सी बच्ची से एक आत्मविश्वासी युवती बनते देखा है, जो अपनी मां के पीछे छुप जाया करती थी और आज कैमरे के सामने ऐसे खड़ी होती है मानो उसी के लिए पैदा हुई हो।'
अक्षय ने आगे लिखा- सफर मुश्किल जरूर है, लेकिन तुम्हें जानता हूं, तुम उसी चमक, उसी सच्चाई और उसी जिद्दी हौसले के साथ आगे बढ़ोगी- जो हमारे भाटिया परिवार की पहचान है। हमारा सिद्धांत हमेशा से सिंपल रहा है: काम करो, दिल से करो, और फिर ब्रह्मांड का जादू खुद होता देखते रहो। मुझे तुम पर बहुत गर्व है, बेटा… दुनिया अब सिमर भाटिया से मिलने वाली है, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा से एक सितारा रही हो। जाओ, चमको! जय महादेव।
सिमर भाटिया अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। फिल्म निर्माता अलका ने 1997 में वैभव कपूर से शादी की और उनकी पहली संतान सिमर का जन्म हुआ। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। 2012 में अलका ने रियल एस्टेट टाइकून सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की।