फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sidhu Moosewala father Balkaur Singh neither confirmed nor denied wifes pregnancy asked not believe rumours

Sidhu Moosewala: 'समय आने पर साझा करेंगे खुशखबरी', बच्चे के जन्म के अफवाहों पर सिद्दधू के पिता ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 13 Mar 2024 02:17 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 13 Mar 2024 02:17 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सिद्दधू मूसेवाला के चाचा ने सिद्दधू की मां चरण कौर की प्रेगनेंसी की खबर के बारे में मीडिया को बताया था।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala father Balkaur Singh neither confirmed nor denied wifes pregnancy asked not believe rumours
सिद्दधू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक-रैपर सिद्दधू मूसेवाला का परिवार इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते माह खबर आई थी कि सिद्दधू मूसेवाला की मां गर्भवती हैं। इस खबर सामने आने के बाद से ही हर दिन मूसेवाला परिवार से जुड़ी कोई न कोई खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में सिद्दधू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पहली बार इन खबरों को लेकर अपना बयान जारी किया है। चलिए आपको बताते हैं कि सिद्दधू मूसेवाला के पिता ने क्या कहा...   
विज्ञापन


अफवाहों पर न दें ध्यान 
गौरतलब है कि साल 2022 में पंजाबी गायक-रैपर सिद्दधू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। सिद्दधू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। हाल ही में खबर आई कि सिद्दधू मूसेवाला के माता-पिता अकेलपन से काफी परेशान हो गए थे, इसलिए वे आईवीएफ तकनीक की मदद से दोबारा मां-पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है कि सिद्दधू मूसेवाला की मां ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस खबर पर सिद्दधू मूसेवाला के पिता ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'मैं आपलोगों से अपील करता हूं कि ऐसी किसी भी खबर पर बिल्कुल ध्यान मत दीजिए'।
विज्ञापन


Anshuman Jha: अभिनेता अंशुमन झा के घर आई लक्ष्मी, पत्नी सियारा ने दिया बेटी 'तारा' को दिया जन्म
विज्ञापन
विज्ञापन


सही समय पर साझा करूंगा खुशखबरी 
सिद्दधू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अपनी बात जारी रखते हुए लिखा, 'हम सिद्दधू के फैंस के आभारी हैं। आप हमारे परिवार के लिए चिंतित हैं और हम इस बात को समझते हैं, लेकिन मैं आप सबसे यह निवेदन करना चाहता हूं कि आप अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए। सही समय आने पर परिवार आपके साथ अपनी खुशियों को जरूर साझा करेगा।' 

Kriti-Pulkit: प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए तैयार हुआ पुलकित सम्राट का दिल्ली वाला घर, मानेसर में लेंगे सात फेरे!

सिद्दधू मूसेवाला की मां की प्रेगनेंसी
कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सिद्दधू मूसेवाला के चाचा ने सिद्दधू की मां चरण कौर की प्रेगनेंसी की खबर के बारे में मीडिया को बताया था। साथ ही साथ उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी थी कि चरण कौर मार्च के महीने में बच्चे को जन्म देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed