{"_id":"65f15d0caff8e305dc00a3f7","slug":"pulkit-samrat-kriti-kharbanda-wedding-delhi-house-of-the-groom-decks-up-with-lights-for-pre-wedding-function-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kriti-Pulkit: प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए तैयार हुआ पुलकित सम्राट का दिल्ली वाला घर, मानेसर में लेंगे सात फेरे!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kriti-Pulkit: प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए तैयार हुआ पुलकित सम्राट का दिल्ली वाला घर, मानेसर में लेंगे सात फेरे!
Wed, 13 Mar 2024 01:32 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:32 PM IST
सार
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अगले कुछ दिनों में मानेसर में शादी करने वाले हैं। शादी से पहले, पुलकित के दिल्ली वाले घर को लाइट्स से सजाया गया है और इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए रहे हैं।
विज्ञापन
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। इस साल जनवरी में दोनों की रोका सेरेमनी हुई। इसके बाद से फैंस को इनकी शादी का इंतजार है, जिसकी तारीख का 15 मार्च बताई जा रही है। हालांकि, आज से कृति और पुलकित के शादी की प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। खबरों की मानें तो दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेंगे।
दिल्ली वाले घर की हुई सजावट
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अगले कुछ दिनों में मानेसर में शादी करने वाले हैं। शादी से पहले, पुलकित के दिल्ली वाले घर को लाइट्स से सजाया गया है और इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए रहे हैं। पहले, पुलकित और कृति के लाइट्स से सजे मुंबई वाले घर की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही थीं, और अब 'फुकरे' अभिनेता के दिल्ली वाले घर की शादी के लिए तैयार होने की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
हमेशा से लव मैरिज करना चाहती थीं कृति
हाल ही में, कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे करती नजर आ रही हैं। कृति ने कहा "मैं लव मैरिज के पक्ष में हूं। मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं, जिसे प्यार में पड़ने का निर्देश दिया जा सके, जिससे आपको प्यार होता है, वह इंसान बाकियों से काफी अलग हो जाता है और इसलिए मैं लव मैरिज को काफी सपोर्ट करती हूं।"
विज्ञापन
जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं कृति-पुलकित
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही पति-पत्नी बनने वाले हैं। कपल साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों मार्च 2024 में शादी करेंगे। एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलकित और कृति की शादी दिल्ली में होगी। जोड़े के लिए शादी से पहले का फंक्शन 13 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा।