फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Siddhant Chaturvedi Reveals Dhadak 2 Crew Team Behaviour Changed For Triptii Dimri After Ranbir Kapoor Animal

Siddhant Chaturvedi: एनिमल के बाद धड़क 2 की क्रू का तृप्ति के प्रति बदला था व्यवहार, सिद्धांत ने किया खुलासा

Wed, 31 Jul 2024 02:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 31 Jul 2024 02:55 PM IST
सार

सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में एक बातचीत में खुलासा किया कि एनिमल की रिलीज से पहले तृप्ति पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था। मगर फिल्म की रिलीज के बाद क्रू ने उनपर ज्यादा ध्यान देने लगी थी।

विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi Reveals Dhadak 2 Crew Team Behaviour Changed For Triptii Dimri After Ranbir Kapoor Animal
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों विक्की कौशल के साथ फिल्म बैड न्यूज में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री को पिछले साल आई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से पहचान मिली थी। इस फिल्म के बाद तृप्ति नेशनल क्रश बन गई थीं। अभिनेत्री के पास फिलहाल कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'धड़क 2' में स्क्रीन साझा करेंगी। हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी ने तृप्ति को लेकर बात की। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने एनिमल की रिलीज के बाद तृप्ति के प्रति फिल्म की क्रू में बदलाव देखा।

विज्ञापन

भोपाल में साथ में देखी थी एनिमल

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल जब रिलीज हुई थी, तब तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी भोपाल में फिल्म 'धड़क 2' की शूटिंग कर रहे थे। पूरी टीम ने साथ में फिल्म देखी थी। सिद्धांत ने हाल ही में एक बातचीत में खुलासा किया कि एनिमल की रिलीज से पहले तृप्ति पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था। मगर फिल्म की रिलीज के बाद क्रू ने उनपर ज्यादा ध्यान देने लगी थी। 

विज्ञापन


Salman Khan: फायरिंग मामले में आरोपियों का कबूलनामा, इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर बिश्नोई गैंग में हुए थे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के बाद तृप्ति के प्रति बदला क्रू का व्यवहार

अभिनेता ने बातचीत में कहा, 'हम दिसंबर में शूटिंग कर रहे थे और उसी समय फिल्म एनिमल आई।  हम पहले दिन का आखिरी शो देखने गए थे। मैंने गाने और बाकी सब कुछ देखा था। तृप्ति ने अपने अनुभव के बारे में भी बताया था। तो जब फिल्म रिलीज हुई। हम भोपाल में शूटिंग कर रहे थे और हम फिल्म देखने गए। हमने उसके साथ फिल्म देखी। एनिमल की रिलीज के बाद उनके प्रति क्रू की जिस तरह से प्रतिक्रिया बदली, वह देखने लायक था।'


इस कारण चिढ़ते थे सिद्धांत

अभिनेता ने कहा, 'पहले वह हर रोज चाय मांगती थी, कोई भी उनकी बात नहीं सुनता था। मगर एनिमल के बाद वे तृप्ति से पूछते थे कि उसे कौन सी चाय चाहिए, मसाला चाय, ग्रीन टी, वगैरह-वगैरह। मैं इसके बाद उसे बहुत चिढ़ाता था। मगर मुझे वाकई बहुत खुशी है कि उनके साथ ऐसा हुआ।' 'धड़क 2' जान्हवी कपूर और इशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का सीक्वल है। 'धड़क 2' इस साल 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Deadpool and Wolverine: रणवीर ने की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की समीक्षा, फिल्म की तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed