{"_id":"698e1719e3a41c8a580eb5cf","slug":"siddhant-chaturvedi-and-mrunal-thakur-was-nice-experience-with-do-deewane-seher-mein-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धांत चतुर्वेदी का फरवरी महीने से है गहरा कनेक्शन, 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज से पहले किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सिद्धांत चतुर्वेदी का फरवरी महीने से है गहरा कनेक्शन, 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज से पहले किया खुलासा
Thu, 12 Feb 2026 11:38 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:38 PM IST
सार
Do Deewane Seher Mein: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर ने बताया है कि वह दोनों फिल्म 'दो दीवाने सहर में' से कैसे जुड़े थे। उन्होंने रवि उदयवार के साथ काम करने का अमुभव भी साझा किया।
विज्ञापन
सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। फिल्म के दोनों कलाकारों ने फिल्म में काम करने को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन
सब कुछ एकदम सही था
एएनआई से बात करते हुए, सिद्धांत ने बताया, 'जब मैं रवि (उद्यावर) सर के साथ काम कर रहा था, तो हमें एहसास हुआ कि हम एक रोमांटिक फिल्म बना रहे हैं। 'युद्रा' के बाद, मुझे सर का कॉल आया, और उन्होंने मुझे एक कहानी सुनाई। मैं इससे जुड़ गया। बहुत सी चीजें आसान तरीके से होती हैं, और मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। संजय लीला भंसाली सर प्रोड्यूसर थे और मृणाल मेरे साथ थीं, सब कुछ एकदम सही था। कहानी बहुत खूबसूरत थी।'

- फोटो : इंस्टाग्राम@siddhantchaturvedi
रवि के साथ काम करना चाहती थीं मृणाल
मृणाल ठाकुर ने डायरेक्टर रवि उदयवार के साथ काम करने को लेकर एएनआई से कहा 'मैंने हमेशा अपने मन में यह बात रखी थी कि मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं। मुझे याद है कि जब मैं अपनी मां के साथ थी, तो मैं उनसे एक बिल्डिंग में मिली थी। मैंने उनसे थोड़ी देर बात की और भविष्य में उनके साथ काम करने की इच्छा जताई। जब 'दो दीवाने शहर में' मेरे पास आई, तो मैंने सोचा 'मृणाल के अलावा कोई रोशनी का रोल नहीं करेगा।''

स्क्रिप्ट में सिर्फ अपना नाम देखते हैं दयानंद शेट्टी, सीआईडी में काम करने का साझा किया अनुभव
सिद्धांत के लिए लकी है फरवरी
एक्टर ने कहा, 'फरवरी का महीना मेरे लिए हमेशा लकी रहा है। मेरी पहली फिल्म, गली बॉय, 14 फरवरी को रिलीज हुई और गहराइयां 1 फरवरी को। मैंने इसी महीने फिल्मों की शुरुआत की।' डायरेक्टर रवि उदयवार ने 'दो दीवाने सहर में' की कहानी की एक झलक दिखाते हुए कहा, 'यह कहानी इस जमाने के लिए बहुत जरूरी है। यह दो अधूरे लोगों के एक साथ मिलने की कहानी है।'
कब रिलीज होगी 'दो दीवाने सहर में'?
आपको बता दें रवि उदयवार के निर्देशन में बनी फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा हैं। 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।