फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shubh Mangal Saavdhan completed 7 Years release Ayushmann Khurrana Bhumi Pednekar celebrates film anniversary

Shubh Mangal Saavdhan: 'शुभ मंगल सावधान' को पूरे हुए सात साल, आयुष्मान-भूमि ने साझा किया दिलचस्प पोस्ट

Sun, 01 Sep 2024 02:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 01 Sep 2024 02:59 PM IST
सार

1 सितंबर 2017 को आज ही के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' को रिलीज हुए पूरे सात साल हो चुके हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने 'शुभ मंगल सावधान' के सात साल पूरे होने का जश्न मनाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार पोस्ट साझा किया है। 

विज्ञापन
Shubh Mangal Saavdhan completed 7 Years release Ayushmann Khurrana Bhumi Pednekar celebrates film anniversary
फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar, सोशल मीडिया

विस्तार

आज से ठीक सात साल पहले आज ही के दिन 1 सितंबर को निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' ने एक संवेदनशील विषय पर अपने नए दृष्टिकोण के साथ भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी छाप छोड़ी थी। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर अभिनीत इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म अलग मुद्दे को लेकर सामने आई। बता दें यह तमिल फिल्म 'कल्याण समयाल साधम' की रीमेक है। अब इस फिल्म की रिलीज के सात साल पुरे होने पर आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर इसका जश्न मनाया और साथ ही मजेदार पोस्ट भी साझा किया।
विज्ञापन


फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना का पोस्ट 
आयुष्मान खुराना ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' का एक दिलचस्प वीडियो क्लिप साझा की है, जिसने प्रशंसकों के बीच फिल्म की सफलता की यादें ताजा कर दी है। आयुष्मान ने फिल्म के वीडियो क्लिप के साथ कैप्श में लिखा, 'शुभ मंगल सावधान' के सात साल पूरे। इसके साथ ही आयुष्मान ने लाल रंग का हार्ट इमोजी भी बनाया। अब प्रशंसक भी आयुष्मान की इस पोस्ट पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'लव यू आयुष्मान', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'हमेशा एक उम्दा कंटेट के साथ', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक'।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)




भूमि पेडनेकर का दिलचस्प पोस्ट
वहीं फिल्म में भूमि पेडनेकर ने भी लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। भूमि ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर अपने सह-कलाकार आयुष्मान खुराना के साथ एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की, जिसमें दोनों चाय और बिस्किट का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर बेशुमार खुशी नजर आ रही है। भूमि ने लिखा, "मुदित और सुगंधा 2024 में, बिस्किट गिरने के 7 साल बाद"। 


आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म की अनूठी कहानी और भरोसेमंद अभिनय को खूब सराहा गया। फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की केमिस्ट्री को भी प्रशसंकों ने खूब पसंद किया था। बता दें फिल्म में आयुष्मान खुराना ने मुदित का किरदार निभाया है और भूमि ने सुगंधा का किरदार निभाया है। काम की बात करें तो आयुष्मान खुराना को आखिरी बार अनन्या पांडे के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था। फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों से समान रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। जबकि भूमि को आखिरी बार 'भक्षक' में देखा गया था। इस फिल्म को शानदार समीक्षा मिली। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिनेश विजन के हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म का टाइटल 'वैंपायर्स ऑफ विजयनगर' होगा। इस फिल्म की कहानी के संकेत 'स्त्री 2' में भेड़िया की भूमिका में अभिनेता वरुण धवन दे चुके हैं कि अगली फिल्म में खून चूसने वाला दैत्य आ रहा है। फिल्म 'मुंजा' के निर्देशक आदित्य सरपोतदार के ही हाथों में वैंपायर्स ऑफ विजयनगर के निर्देशन की बागडोर होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिल सकती है।
Varun Dhawan: पिता बनने के बाद अपनी भावनाओं को वरुण धवन ने किया व्यक्त, बोले- 'अब तो बेटी भी डांटती है'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed