फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shekhar Kapur L Subramaniam Reaction After Honoured with Padma Awards 2025

Padma Awards 2025: पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने पर शेखर कपूर और एल सुब्रह्मण्यम ने जताई खुशी, कही ये बात

Tue, 29 Apr 2025 07:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 29 Apr 2025 07:35 AM IST
सार

Shekhar Kapur- L Subramaniam: पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद फिल्म निर्माता और निर्देशक शेखर कपूर और मशहूर वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम ने खुशी जाहिर की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

विज्ञापन
Shekhar Kapur L Subramaniam Reaction After Honoured with Padma Awards 2025
शेखर कपूर, एल सुब्रमण्यम - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2025 में इस बार कला और संगीत के क्षेत्र में कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया। मशहूर फिल्मकार शेखर कपूर को पद्म भूषण और प्रख्यात वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम को पद्म विभूषण से नवाजा गया। सोमवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन दोनों हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। दोनों कलाकारों ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए समाज और देश के लिए और योगदान देने का वादा किया।

विज्ञापन

Gene Hackman: जीन हैकमैन की अटॉप्सी रिपोर्ट आई सामने, मौत की असल वजह का हुआ खुलासा
विज्ञापन

शेखर कपूर ने कही ये बात

'मासूम', 'मिस्टर इंडिया' और हॉलीवुड फिल्म 'एलिजाबेथ' जैसी फिल्मों से दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले शेखर कपूर इस सम्मान से अभिभूत हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "...आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं...मुझे उम्मीद है कि मैं सरकार को उनकी इच्छानुसार समाज, लोगों और राष्ट्र की भलाई के लिए कुछ लौटा सकूंगा...।"
Anupam Kher: अनुपम निर्देशित ‘तन्वी द ग्रेट’ प्रियंका चाेपड़ा की ‘बर्फी’ से प्रेरित? जानिए अभिनेता ने क्या कहा

इन फिल्मों से हासिल की लोकप्रियता

शेखर कपूर की फिल्में न सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर भी करती हैं। उनकी 'बैंडिट क्वीन' ने सामाजिक मुद्दों को लोगों के सामने लाया था। वहीं, 'एलिजाबेथ' ने उन्हें बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए नामांकन दिलाया। उनकी फिल्म 'द फोर फेदर्स' में हीथ लेजर के अभिनय को आज भी याद किया जाता है।

एल सुब्रह्मण्यम ने दी प्रतिक्रिया

वायलिन की दुनिया में भारत का परचम लहराने वाले एल सुब्रह्मण्यम को पद्म विभूषण से इस बार सम्मानित किया गया है। इस समारोह में उनकी पत्नी और मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति भी मौजूद थीं। पुरस्कार मिलने के बाद सुब्रह्मण्यम ने एएनआई से कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि सभी वायलिन वादकों का है, क्योंकि पहली बार किसी वायलिन वादक को पद्म विभूषण मिला है। संगीत ने मुझे सब कुछ दिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed