फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shefali jariwala society watchman reaction on her death revealed what happened last night

Shefali Jariwala: 'एक बजे कोई बाइक पर आया और...', वॉचमैन ने बताई मौत वाली रात की कहानी

Sat, 28 Jun 2025 12:46 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 28 Jun 2025 12:46 PM IST
सार

Shefali Jariwala Watchman: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनकी सोसाइटी के वॉचमैन ने बीती रात की कहानी को बयां किया है। बॉचमैन ने पूरा घटनाक्रम बताया है। 

विज्ञापन
shefali jariwala society watchman reaction on her death  revealed what happened last night
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर ने फैंस को झकझोर कर रख दिया है। 42 वर्षीय अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का आकस्मिक निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ, लेकिन इस मौत के पीछे की रात में क्या हुआ, ये अब सामने आ रहा है। 

विज्ञापन


सोसायटी के वॉचमैन ने दिया बयान
शेफाली जरीवाला की सोसायटी के वॉचमैन ने बीती रात की घटनाओं को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वॉचमैन के मुताबिक, रात करीब 10 बजे शेफाली की गाड़ी सोसायटी से बाहर गई थी और उसी दौरान उसने गेट खोला था। इसके बाद वो उन्हें नहीं देख पाया। वॉचमैन का कहना है कि रात लगभग 1 बजे किसी व्यक्ति ने आकर उन्हें जानकारी दी कि शेफाली अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)

विज्ञापन
विज्ञापन



ये खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala: बोल्ड अवतार में शेफाली ढाती थीं कहर, इन ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया था इंटरनेट का पारा

वो व्यक्ति बाइक पर आया था और उसने मोबाइल पर शेफाली की तस्वीर दिखाकर उनके निधन की खबर दी। जब वॉचमैन ने ऊपर जाकर कन्फर्म करने को कहा तो वह व्यक्ति बोला कि वो ऊपर नहीं जाएगा बल्कि सीधे अस्पताल जा रहा है। वॉचमैन खुद भी इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहा था क्योंकि दो दिन पहले ही उसने शेफाली को पति पराग त्यागी के साथ सोसायटी में देखा था।

शेफाली के स्वभाव पर वॉचमैन का रिएक्शन
शेफाली के स्वभाव को लेकर वॉचमैन ने बताया कि वो बहुत ही शांत, सौम्य और सम्मान देने वाली महिला थीं। वह हमेशा लोगों से शालीनता से पेश आती थीं और किसी भी बात में दखल नहीं देती थीं। उनका कहना है कि शेफाली का बर्ताव हर किसी के प्रति बेहद विनम्र था।

बच्चा गोद लेना चाहती थीं शेफाली
शेफाली जरीवाला अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में जितनी बेबाक थीं, निजी जिंदगी में उतनी ही संजीदा भी थीं। वो मां बनने की ख्वाहिश रखती थीं और बच्चा गोद लेने का प्लान भी बना चुकी थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था कि वह समाज को कुछ देना चाहती हैं। इसके अलावा, उन्होंने पहले भी अपनी एक बीमारी को लेकर खुलकर बात की थी, जिससे वह करीब 15 साल तक जूझती रहीं।

सबसे दिल छू लेने वाली बात ये है कि शेफाली ने कुछ महीने पहले अपने एक करीबी दोस्त से कहा था—'जब मैं मरूं तब मुझे याद किया जाए मेरे काम और मुस्कान के लिए।' आज, जब वो हमारे बीच नहीं हैं, उनकी यही मुस्कान और खूबसूरत यादें ही हमारे पास रह गई हैं। शेफाली जरीवाला भले ही अब इस दुनिया में न हों, लेकिन उनके काम, अंदाज और फैन्स के दिलों में उनकी एक अमिट छाप हमेशा बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed