आठ साल बाद बॉलीवुड का ये दिग्गज टीवी की दुनिया में कर रहा वापसी, जानिए किस वजह से यूजर्स कर रहे आलोचना
Sharad Kelkar Comeback In TV: बॉलीवुड अभिनेता शरद केलकर आठ साल लंबे अंतराल के बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। हालांकि, उनके आगामी शो का प्रोमो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कुछ खास खुश नहीं हैं। वह अभिनेता की आलोचना कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता शरद केलकर आठ साल के लंबे समय के बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। वह शो 'तुम से तुम तक' में नजर आएंगे। अभिनेता की धारावाहिक में वापसी से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। रविवार को निर्माताओं ने शो का प्रोमो जारी किया। हालांकि, कुछ लोग प्रोमो देखने के बाद निराश हो गए और अभिनेता की आलोचना करने लगे। आइए जानते हैं इसकी वजह…
यूजर्स क्यों कर रहे आलोचना?
प्रोमो में देखा जा सकता है कि शरद केलकर के किरदार और निहारिका के किरदार में काफी बड़ा अंतर है, जो कि यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। वह प्रोमो देखकर हैरान और निराश हैं। प्रोमो देखने के बाद उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा, “मुझे जो बात परेशान कर रही है वह यह है कि शरद ऐसा कुछ करने के लिए कैसे सहमत हो गए?” एक अन्य ने लिखा, मुझे उनसे इसकी उम्मीद नहीं थी। वह ऐसा करने के लिए क्यों सहमत हुए?" एक और ने लिखा, "यह मेरे पिताजी और मेरी बड़ी बहन के बीच उम्र का अंतर है। वे क्या कर रहे हैं?"
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Actress: कंगना से लेकर स्मृति ईरानी तक इन अभिनेत्रियों ने राजनीति में रखा कदम, हुईं कामयाब
प्रोमो में क्या है?
दरअसल, सामने आए प्रोमो में 27 साल की उम्र के अंतर वाले दो लोगों की प्रेम कहानी दिखाई गई है। प्रोमो में निहारिका चौकसे द्वारा निभाई गई मुख्य महिला किरदार को 19 वर्षीय खुशमिजाज, मीडिल क्लास की लड़की के रूप में पेश किया गया है, जिनकी मां उनकी शादी एक अच्छे सेटल आदमी से करवाना चाहती है। दूसरी ओर, शरद को 46 वर्षीय बेहद अमीर व्यवसायी के रूप में पेश किया गया है, जो अपने निजी हेलीकॉप्टर में यात्रा करते हैं और उनके चारों ओर शानदार कारें हैं। उनके जीवन में केवल प्यार की कमी है, और जब उनकी मां उन्हें जीवनसाथी ढूंढते हुए देखने की इच्छा व्यक्त करती हैं, तो वह कहते हैं कि अब वह इसके लिए बहुत बूढ़े हो गए हैं। प्रोमो के अंत में निहारिका का किरदार शरद के निजी हेलिकॉप्टर को उनके घर के ऊपर से उड़ते हुए देखता है, और वॉयस-ओवर संकेत देता है कि दोनों अंततः उम्र और वर्ग की सभी बाधाओं को धता बताते हुए प्यार में पड़ जाएंगे।
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: Taylor Swift: ब्रेक के बाद इंस्टाग्राम पर वापस लौटीं टेलर स्विफ्ट, पहली पोस्ट में की सेलेना गोमेज की तारीफ
शरद केलकर का वर्क फ्रंट
शरद केलकर को आखिरी बार साल 2017 के मिस्ट्री शो ‘कोई लौट के आया है’ में टेलीविजन पर देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान फिल्मों पर केंद्रित कर दिया। उन्होंने कुछ शानदार फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें ‘स्काई फोर्स’, ‘श्रीकांत’, ‘चोर निकल के भागा’, ‘लक्ष्मी’, ‘तान्हाजी’, ‘भेड़िया’ और अन्य शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.