मध्य प्रदेश के इस शहर में हो रही 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग, वायरल हुआ वीडियो; अनीत पड्डा का लुक भी आया सामने
Shakti Shalini Viral Video: अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म रिलीज से पहले चर्चा में है। उनकी फिल्म की शूटिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सैयारा' फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी फिल्म की शूटिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो दतिया का है, जहां इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें से उनका पहला लुक सामने आया था। हालांकि हम दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा है कि यह वीडियो मध्यप्रदेश के दतिया का है। यहां अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग हो रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मंदिर नुमा इमारत बनी है। इसके आस-पास कई लोग चहलकदमी कर रहे हैं। यहां कैमरे और लाइट का भी इंतजाम है। माहौल बिल्कुल शूटिंग वाला है।
लगभग एक हफ्ते पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। दावा था कि यह वीडियो भी 'शक्ति शालिनी' का है। वीडियो में नजर आ रहा था कि कुछ लोग स्कूल ड्रेस में कहीं जा रहे हैं। इसमें अनीत पड्डा भी नजर आ रही थीं। वह स्कूल की ड्रेस में थीं। एक व्यक्ति ने उनके ऊपर छतरी लगाई हुई थी।
Aneet Bts from SS shoot #Aneetpadda #shaktishalini pic.twitter.com/5f7ajtLpCa
— funny client (@client_fuuny) April 28, 2026
ख्याल रहे कि पिछले साल अनीत पड्डा को फिल्म 'शक्ति शालिनी' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुना गया था। 21 अक्तूबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'थामा' के पोस्ट क्रेडिट में पहली बार उनके किरदार की झलक दिखाई गई थी।
'यह तमिलनाडु का अपमान है': विजय के समर्थन में आए कमल हासन; टीवीके के सरकार बनाने के अधिकार का किया बचाव
रिलीज से पहले अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति शालिनी' काफी चर्चा बटोर रही है। बताया जाता है कि अभिनेत्री इसमें डबल रोल करेंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। यह मैडॉक फिल्म्स के तहत बन रही है। इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं है।