फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahrukh khan daughter Suhana Khan and Agastya Nanda Rumored lovebirds get spotted together night out in city

Suhana Agastya Date: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य संग डिनर डेट पर गईं सुहाना, पैपराजी के कैमरे से बचते दिखे दोनों

Fri, 10 May 2024 10:48 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 10 May 2024 10:48 AM IST
सार

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन का नातिन अगस्त्य नंदा को कल बीती रात डिनर डेट पर एक साथ देखा गया। दोनों ही पैपराजी के कैमरे से बचते नजर आए।

विज्ञापन
Shahrukh khan daughter Suhana Khan and Agastya Nanda Rumored lovebirds get spotted together night out in city
सुहाना खान-अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन का नातिन अगस्त्य नंदा ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक साथ की थी। यह दोनों 2023 में म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 'आर्चीज' में नजर आए थे। तभी से दोनों की डेटिंग की खबरें भी जोरो पर हैं। दोनों को कई बार एक साथ नाइट आउट करते देखा जा चुका है। अब दोनों को एक बार फिर से एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।
विज्ञापन


डिनर डेट पर दिखाई दिए दोनों
बीती रात दोनों को एक साथ रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान अगस्त्य कैजुअल लुक में नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त्य के साथ उस समय उनक लेडी लव सुहाना खान मौजूद थीं। हालांकि दोनों पैपराजी के कैमरे से बचते दिखाई दिए। लेकिन वहां पर मौजूद पैपराजी की नजरों से दोनों बच नहीं पाए। सुहाना ने इस दौरान लाल रंग के स्टाइलिश टॉप के साथ सफेद रंग की पेंट कैरी की हुई थी। सुहाना ने पैप्स की ओर नहीं देखा और वह जल्द ही रेस्टोरेंट के अंदर चली गईं, जबकि अगस्त्य ने एक लुक पैपराजी की ओर देखा। 
विज्ञापन


आर्चीज से की थी करियर की शुरुआत
फिल्म 'आर्चीज' दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी, तभी से सुहाना और अगस्त्य की डेटिंग के रूमर्स सामने आ रहे हैं। निर्देशक जोया अख्तर की इस फिल्म में सुहाना और अगस्त्य के अलावा खुशी कपूर, मीहीर आहूजा, वेगांग रैना, युवराज मेंडा और अदीति ने अभिनय किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आने वाली हैं सुहाना
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशक सुजोय घोष करेंगे। इस फिल्म में सुहाना अपने पिता और बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के साथ अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए सुहाना इन दिनों स्टंट ट्रेनिंग की क्लास ले रही हैं।


इस फिल्म में नजर आने वाली हैं अगस्त्य
वहीं बात करें अगस्त्य नंदा की तो वह जल्द ही फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। फिल्म 'इक्कीस' एक आगामी बॉलीवुड बायोग्राफी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में वरुण धवन, लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के किरदार में दिखाई देंगें। अरुण खेत्रपाल ने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ी गयी लड़ाई में बड़ी बहादुरी दिखाई थी। उनके शहीद होने के बाद उन्हें भारत सरकार द्वारा परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed