फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Selena Gomez got married with Benny Blanco actress wedding magical venue and other videos goes viral

Selena Gomez Wedding: पूरी तरह ढका है वेन्यू, ऐसे पहुंचीं टेलर स्विफ्ट; सेलेना की शादी के बीच वायरल तस्वीरें

Sun, 28 Sep 2025 09:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Sep 2025 09:36 AM IST
सार

Selena Gomez Marriage Viral Post: मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज ने अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ 27 सितंबर को शादी रचाई है। शादी की खबरों के बीच तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Selena Gomez got married with Benny Blanco actress wedding magical venue and other videos goes viral
सेलेना गोमेज-बेनी ब्लैंको - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेलेना गोमेज ने अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको को अपना हमसफर बना लिया है। करीब दो साल एक-दूजे के साथ रहने के बाद कपल ने 27 सितंबर को आधिकारिक रूप से शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर खास पलों की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। सेलेना की शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जो कथित तौर पर सेलेना की शादी से संबंधित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Selena Gomez got married with Benny Blanco actress wedding magical venue and other videos goes viral
बेनी ब्लैंको, सेलेना गोमेज - फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez

शादी के कार्ड की जिम्मेदारी मैक्सिकन कंपनी को सौंपी गई
अभिनेत्री सेलेना गोमेज ने अपनी शादी को हर तरीके से खास बनाने का इंतजाम किया। अपने ड्रेस से लेकर शादी के कार्ड और वेन्यू तक, हर चीज स्पेशल रही। कहा जा रहा है कि सेलेना गोमेज ने अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड्स के लिए मैक्सिकन कंपनी का चुनाव किया और इसे जिम्मेदारी सौंपी। शादी के कार्ड की झलक भी वायरल हो रही है। हालांकि, यह वीडियो रियल है या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेडिंग वेन्यू का एरियल व्यू वायरल
सेलेना और बेनी ब्लैंकों की शादी के वेन्यू को लेकर भी काफी चर्चाएं चल रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं, जो कथित तौर पर सेलेना के वेडिंग वेन्यू की हैं। बताया जा रहा है कि यह वेडिंग वेन्यू की एरियल व्यू वाली फोटोज हैं। यहीं कपल ने एक-दूसरे को हमसफर बनाया।
 

विज्ञापन

Selena Gomez got married with Benny Blanco actress wedding magical venue and other videos goes viral
सेलेना गोमेज-बेनी ब्लैंको की शादी में टेलर स्विफ्ट - फोटो : X

टेलर स्विफ्ट ने की निजी लॉज की व्यवस्था
सेलेना और बेनी ब्लैंकों की शादी में कई वीआईपी गेस्ट शामिल हुए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा टेलर स्विफ्ट की हो रही है। वायरल फोटोज में मैरून कलर की ड्रेस में टेलर स्विफ्ट नजर आ रही हैं। सेलेना ने अपनी शादी में आए मेहमानों के रुकने के लिए शाही इंतजाम किए। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टेलर स्विफ्ट मेहमानों के साथ नहीं ठहरीं। उन्होंने कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो में वेडिंग वेन्यू के पास एक निजी लॉज की व्यवस्था की।

सेलेना ने शेयर कीं शादी की फोटोज
सेलेना ने बेनी ब्लैंको से शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में उन्होंने शादी की तारीख- 27-9-2025 का जिक्र किया है। सेलेना व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, बेनी ब्लैंको ने ब्लैक आउटफिट पहने। दोनों किसी राजकुमार और राजकुमारी जैसे लग रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed