फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Selena Gomez going to marry with Benny Blanco know the Date venue and guest list

Selena Gomez Wedding: यहां पढ़ें सेलेना और ब्लैंको की शादी से जुड़ी हर डिटेल, कई दिग्गज कलाकार होंगे शामिल

Sat, 27 Sep 2025 04:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 27 Sep 2025 04:30 PM IST
सार

Selena Gomez Wedding Details: सेलेना गोमेज जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इससे पहले उनकी शादी की डिटेल सामने आई है।

विज्ञापन
Selena Gomez going to marry with Benny Blanco know the Date venue and guest list
सेलेना गोमेज, बेनी ब्लैंको - फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez

विस्तार

गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज अपने प्रेमी बेनी ब्लैंको के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि टेलर स्विफ्ट और कैमिला कैबेलो सहित गोमेज के सबसे करीबी दोस्त उनकी शादी में शामिल होंगे। सेलेना शादी के लिए तैयार हो रही हैं। कुछ ही घंटों बाद यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएगा।
विज्ञापन

27 सितंबर को होगी शादी
एमी पुरस्कार के लिए नामांकित सेलेना के फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इंटरनेट पर इस जोड़े की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। आखिरी बार एमी अवार्ड्स 2025 के रेड कार्पेट पर दोनों कपल की तरह नजर आए थे। टीएमजेड के मुताबिक सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको 27 सितंबर को लॉस एंजिल्स में एक समारोह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह समारोह बेहद निजी होगा। इसमें कुछ ही लोग शामिल होंगे। सितारों से सजी मेहमानों की सूची में अरबपति टेलर स्विफ्ट भी शामिल हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)


विज्ञापन
विज्ञापन

शादी स्थल के बारे में मेहमानों को नहीं पता
शादी में आने वाले मेहमानों को शानदार होटल एल एनकैंटो में रखा जाएगा। कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि शादी स्थल की जानकारी मेहमानों को नहीं दी जाएगी। सुरक्षा कारणों से उन्हें समारोह स्थल तक किसी खास गाड़ी से ले जाया जाएगा। द सन ने एक सूत्र के हवाले से बताया 'सभी मेहमानों को शादी वाली जगह के बारे में बताए बिना समारोह स्थल तक पहुंचाया जाएगा। इसके बावजूद सभी बहुत उत्साहित हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)


विज्ञापन

Selena Gomez going to marry with Benny Blanco know the Date venue and guest list
सेलेना गोमेज, बेनी ब्लैंको - फोटो : इंस्टाग्राम @ selenagomez
यह मेहमान होंगे शामिल
संभावित मेहमानों में मार्टिन शॉर्ट, स्टीव मार्टिन, मेरिल स्ट्रीप, गायिका एरियाना ग्रांडे, ओलिविया रोड्रिगो, ब्लैकपिंक, माइली साइरस और बिली इलीश भी मौजूद हो सकती हैं।

टेलर स्विफ्ट कैलिफोर्निया पहुंचीं
सेलेना की शादी में शामिल होने के लिए उनकी सबसे अच्छी दोस्त, पॉप आइकन टेलर स्विफ्ट कैलिफोर्निया पहुंच चुकी हैं। खबरों के मुताबिक स्विफ्ट शुक्रवार दोपहर सांता बारबरा हवाई अड्डे पर पहुंचीं। लोगों की नजरों से बचने के लिए उन्होंने खुद को छतरी के नीचे छिपा लिया। बताया जाता है कि सुरक्षा कारणों से वह होटल के बजाय एक निजी किराये के घर में ठहरेंगी।
 

सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको के बारे में
ख्याल रहे सेलेना गोमेज ने साल 2023 में बेनी ब्लैंको के साथ अपने रिश्ते का एलान किया था। दोनों ने 11 दिसंबर 2024 को सगाई की थी। सेलेना ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तब उनके फैंस काफी खुश हुए थे।
बेनी ब्लैंको गीतकार और संगीतकार हैं। उन्होंने जस्टिन बीबर, एड शीरन, कैटी पेरी और रिहाना जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed