Search The Naina Murder Case Trailer: कोंकणा स्टारर ‘सर्च’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री संग दिखा झूठ का जाल
कोंकणा सेन शर्मा ओटीटी पर कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही वह एक सीरीज ‘सर्च-द नैना मर्डर केस’ में नजर आएंगी। इस सीरीज का ट्रेलर भी सामने आ चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंकणा सेन शर्मा संजीदा किरदारों को बखूबी निभाना जानती हैं। हाल ही में उनकी एक अपकमिंग सीरीज ‘सर्च-द नैना मर्डर केस’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करने की कोशिश कर रही है।
कॉलेज गर्ल की डेथ मिस्ट्री में उलझा कोंकणा का किरदार
सीरीज ‘सर्च-द नैना मर्डर केस’ के ट्रेलर में कोंकणा सेन शर्मा एक पुलिस ऑफिस के रोल में हैं। वह एक काॅलेज गर्ल की मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करने की कोशिश में लगी हैं। इस राह में उसके सामने कई चुनौतियां हैं। कई लोग शक के घेरे में हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
मर्डर के साथ डिजिटल दुनिया के खतरे भी दिखे
इस सीरीज में एक तरफ मर्डर मिस्ट्री को दिखा गया है। साथ ही केस को सॉल्व करने के दौरान कोंकणा सेन का किरदार डिजिटल दुनिया के खतरों से भी वाकिफ होता है। इस सीरीज में सोशल मीडिया के स्याह पक्ष को दिखाने की कोशिश की गई, जिसके जाल में यंगस्टर बुरी तरह फंस जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Konkona Sen Sharma: कौन हैं अमोल पराशर? जिनका कोंकणा सेन शर्मा के साथ जुड़ रहा नाम; मनोज बाजपेयी संग की फिल्म
कब रिलीज होगी सीरीज
कोंकणा सेन स्टारर इस सीरीज की रिलीज डेट भी ट्रेलर के साथ ही शेयर की है। यह सीरीज जीयोहॉटस्टार पर 10 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। यह सीरीज रोहन सिप्पी ने डायरेक्ट की है।