फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanvikaa shares video post related to her attraction towards tea

Sanvikaa Viral Video: टपरी की चाय पीते दिखीं 'पंचायत' की रिंकी, यूजर्स बोले- टंकी वाली चाय ज्यादा मजेदार

Thu, 17 Jul 2025 06:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 17 Jul 2025 06:52 PM IST
सार

Panchayat Fame Actress Sanvikaa Viral Video: हाल ही में ‘पंचायत’ फेम ‘रिंकी’ यानी कि सनविका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे नेटिजंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइए देखें वीडियो। 

विज्ञापन
Sanvikaa shares video post related to her attraction towards tea
सनविका - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म की पॉपुलर सीरीज 'पंचायत' की रिंकी को आखिर कौन नहीं जानता है। सनविका उर्फ 'रिंकी' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उन्हें अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। चलिए देखते हैं वायरल वीडियो। 

विज्ञापन

क्या चाय से दूरी बना रहीं सनविका?
अभिनेत्री सनविका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कार में ड्राइविंग सीट पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री कह रही हैं कि वो अब चाय से दूरी बना रही हैं और सेहत का ध्यान दे रही हैं, क्योंकि उन्होंने आर्टिकल में भी पढ़ा कि चाय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके बाद वीडियो के दूसरे सीन में दिखाया जाता है कि वो एक टपरी पर चाय की चुस्की का आनंद ले रही हैं, जिसमें ‘ए राजा जी एकरे त रहल जरूरत’ गाना भी बज रहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanvikaa ( Pooja Singh) (@iamsanvikaa)



नेटिजंस को याद आई पानी की टंकी वाली चाय
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस के मजेदार रिएक्शंस आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि रिंकी जी तो चाय लवर हैं, वो तो पानी की टंकी पर चढ़कर चाय पीती हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि टपरी की चाय से ज्यादा मजेदार टंकी की चाय है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि तो अब टंकी पर किस बहाने से मिलेंगी। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने बोला कि देख रहो हो बिनोद। 

यह खबर भी पढ़ें: Circle: फिर साथ दिखेगी कंगना रनौत और आर माधवन की हिट जोड़ी, फिल्म के नाम और रिलीज पर आया बड़ा अपडेट


इस सीजन में दिखी सचिव-रिंकी की प्रेम कहानी

'पंचायत 4' ने फैंस को दुखी किया, क्योंकि इसमें मंजू देवी प्रधानी का चुनाव हार जाती हैं, लेकिन इस सीजन में दर्शकों को सचिव जी और रिंकी के बीच की केमेस्ट्री पसंद आई। हालांकि, आपको बता दें कि 'पंचायत' के पांचवें सीजन का एलान भी हो चुका है, जो 2026 में रिलीज होगा  और इसका पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed