फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay mishra upcoming movie durlabh prasad ki dusri shadi new poster released

संजय मिश्रा की 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का नया पोस्टर जारी; महिमा चौधरी संग अभिनेता का दिखा अनोखा अंदाज

Thu, 13 Nov 2025 02:42 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 02:42 PM IST
सार

Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi Poster: संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की आगामी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। 

विज्ञापन
Sanjay mishra upcoming movie durlabh prasad ki dusri shadi new poster released
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' से चर्चा में हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर साझा किया है। इसमें वो महिमा चौधरी के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने शानदार कैप्शन भी दिया गया है। 

विज्ञापन


संजय मिश्रा का दिखा अनोखा अंदाज
बॉलीवुड एक्टर्स संजय मिश्रा और महिमा चौधरी ने संयुक्त रूप से इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। ये पोस्टर उनकी आगामी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का है। इसमें दोनों कलाकार एक-दूसरे की तरफ पीठ करके बैठे हुए हैं और दोनों किताबें पढ़ने में लगे हुए हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'हो ले जाएंगे ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। अरे रह जाएंगे रह जाएंगे, पैसेवाले देखते रह जाएंगे।' 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: पिता ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को गांव आने से कर दिया था मना, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ देखकर दिया था ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Mishra (@imsanjaimishra)


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, 'संजय सर आप मेरे सबसे पसंदीदा है।' दूसरे यूजर ने बोला, 'एकदम से आउट ऑफ सिलेबस कर दिया मालिक आपने।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'हम यह फिल्म जरूर देखेंगे।' इसके अलावा अन्य यूजर ने कहा, 'वाह शानदार, इंतजार नहीं हो रहा है।' आपको बताते चलें कि बीते दिनों संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की शादी के गेटअप में तस्वीरों ने दर्शकों का ध्यान खींचने का काम किया था। हालांकि वो सिर्फ फिल्म के लिए था। 

यह खबर भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ के बीच कड़ा मुकाबला, 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी; जानिए टॉप 5 में कौन हुआ शामिल

फिल्म के बारे में 
अभिनेता संजय मिश्रा की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत राज कर रहे हैं। फिल्म में संजय मिश्रा के अलावा अभिनेत्री महिमा चौधरी और व्योम यादव भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed