{"_id":"676d4b339e4b2af2ac094ba5","slug":"sanjay-kapoor-was-quiet-jealous-of-boney-kapoor-hair-transplant-actor-says-it-is-better-than-mine-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Boney Kapoor: बोनी कपूर की इस खास चीज से भाई संजय कपूर को होती है जलन, जानें क्या है पीछे का दिलचस्प किस्सा?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Boney Kapoor: बोनी कपूर की इस खास चीज से भाई संजय कपूर को होती है जलन, जानें क्या है पीछे का दिलचस्प किस्सा?
Thu, 26 Dec 2024 05:57 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:57 PM IST
सार
बोनी कपूर अपने मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। निर्माता अपने कई इंटरव्यूज में अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर अपने हेयर ट्रांसप्लांट करवाने को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
संजय कपूर और बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय कपूर बॉलीवुड में उतने सक्रिय नहीं रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अभिनेता पिछली बार मर्डर मुबारक में नजर आए थे। फिल्म में दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद भी किया था। अब अभिनेता को लेकर बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि संजय कपूर को इस बात को लेकर उनसे जलन होती थी। आइए जानते हैं कि निर्माता के डॉक्टर ने क्या कहा है।
बोनी कपूर से इस बात को लेकर जलते हैं संजय कपूर
बोनी कपूर अपने मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। निर्माता अपने कई इंटरव्यूज में अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर अपने हेयर ट्रांसप्लांट करवाने को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। हाल ही में, एबीपी लाइव से बातचीत में बोनी कपूर के डॉक्टर ने कहा, "मैं संजय कपूर से एक पार्टी में मिला था। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुमने बोनी के हेयर ट्रांसप्लांट के साथ बहुत बढ़िया काम किया है।' उन्होंने इसे कहीं और से करवाया है, इसलिए उन्हें इससे जलन हो रही थी।"
यह खबर भी पढ़ें: Shruti Haasan: एक महिला को स्वतंत्र क्यों होना चाहिए? माता-पिता के तलाक के बाद श्रुति हासन को मिला जवाब, जानें
विज्ञापन
हेयर ट्रांसप्लांट कराने में बोनी कपूर को आया मजा
वहीं, बोनी कपूर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में हेयर ट्रांसप्लांट का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा था, मेरे लिए हेयर ट्रांसप्लांट कराना किसी पिकनिक के जैसा था। इसे पूरा कराने में केवल तीन दिन लगे थे। इस प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर्स भी काफी मजा कर रहे थे। वे गा रहे थे। डांस भी कर रहे थे और मेरा पसंदीदा गाना बजा रहे थे। इस दौरान मैंने शम्मी कपूर के गाने भी सुने थे।
यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वीकेंड का वार होगा और भी खास, सलमान खान के इन गानों पर थिरकेंगे बिग बॉस के घरवाले
पत्नी की मानी यह बात
बोनी कपूर ने यह भी बताया था कि मेरी दिवंगत पत्नी हमेशा मुझसे कहती थीं कि बोनी पहले अपना वजन कम करो। इसके बाद अपने बाल ठीक कर सकते हैं। मुझे कुछ लोगों ने बताया था कि गंजे लोग काफी लकी होते हैं। यश चोपड़ा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यश चोपड़ा भी गंजे हैं, लेकिन कितने ज्यादा अमीर है, लेकिन फिर बाद में मैं हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए मान ही गया।