फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar will be even more special housemates will dance on Salman Khan Birthday

Bigg Boss 18: वीकेंड का वार होगा और भी खास, सलमान खान के इन गानों पर थिरकेंगे बिग बॉस के घरवाले

Thu, 26 Dec 2024 05:42 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Dec 2024 05:42 PM IST
सार

सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को है। उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन बिग बॉस के घर में भी दिखाई देने वाला है। शो में सलमान के परिवारवाले भी शामिल होने वाले हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar will be even more special housemates will dance on Salman Khan Birthday
बिग बॉस - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

सलमान खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उनके जन्मदिन की धूम उनके शो बिग बॉस 18 में भी देखने को मिलेगा। शो में सलमान के गानों पर घर वाले थिरकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वीकेंड का वार होगा और भी खास
बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा और चुम दरांग 'तुमसे मिलना बातें करना' गाने पर डांस करते नजर आएंगे। वहीं, शिल्पा 'ये पगला' गाने पर डांस करने वाली हैं। वहीं, सलमान के काम और उनके गानों को याद कर सारा आरफीन खान, श्रुतिका अर्जुन, कशिश, ईशा सिंह भी 'मैं मर जांवा' गाने पर डांस करने वाली हैं। वहीं, घर के नए-नए दोस्त अविनाश और करण वीर सलमान खान के हुक स्टेप्स पर थिरकते नजर आने वाले हैं।
 

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में फिर भिड़े रजत और करणवीर मेहरा, हाथापाई तक पहुंची बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar will be even more special housemates will dance on Salman Khan Birthday
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान के घर वाले भी होंगे शामिल
खबरों की मानें तो शो में सलमान खान के रियल घर वाले भी बिग बॉस 18 में पहुंचने वाले हैं। इसमें सोहेल खान, अरहान खान, निर्वाण खान और आहिल शर्मा पहुंचने वाले हैं। इस शो की शूटिंग के बाद सलमान घर जाकर परिवार के साथ पार्टी करेंगे। शो में साजिद नाडियाडवाला भी शामिल होने वाले हैं।
 

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में फिर खेला गया 'वूमन कार्ड', कशिश कपूर के बाद सारा खान को लेकर हुआ घर में विवाद

 

विज्ञापन

फैंस से मिलते हैं सलमान खान
सलमान खान हर बार अपने फैंस से भी जन्मदिन पर मुलाकात करते हैं। वह मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मौजूद अपने फैंस से मुलाकात जरूर करते हैं। ये बर्थडे सलमान के लिए बेहद खास होने वाला है। वरुण धवन ने भी बिग बॉस के पिछले वीकेंड के वार में बताया था कि वे उनके जन्मदिन पर सिकंदर का फर्स्ट लुक सामने आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed