फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sangram singh denies divorce rumours on anniversary says all is well with payal rohatgi

Payal Rohatgi Divorce: पत्नी पायल संग तलाक की खबरों पर संग्राम सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 14 साल से साथ हैं

Wed, 09 Jul 2025 01:15 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 09 Jul 2025 01:15 PM IST
सार

Sangram Singh on Divorce Rumors With Payal Rohtagi: हाल ही में पायल रोहतगी ने पति की कपंनी से रिजाइन दे दिया जिसके बाद उनके और संग्राम सिंह के बीच तलाक की खबरें फैलने लगींं। अब इन खबरों पर संग्राम ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
sangram singh denies divorce rumours on anniversary says all is well with payal rohatgi
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह - फोटो : एक्स

विस्तार

पहलवान और मोटिवेशनल स्पीकर संग्राम सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक ओर जहां उनके और पायल रोहतगी की शादी को तीन साल पूरे हो चुके हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। दोनों के बीच तलाक होने की खबर फैल रही हैं। लेकिन अब संग्राम ने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगाया है और अपने रिश्ते को लेकर बेबाकी से बात की है।
विज्ञापन


तलाक की अफवाहों पर पहली बार बोले संग्राम
हाल ही में जब पायल रोहतगी ने संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया, तो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई कि क्या दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। इस पर संग्राम ने साफ-साफ कहा, 'हमारे रिश्ते में तलाक जैसी कोई बात नहीं है। हम 14 साल से साथ हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। ऐसे झूठे दावे करना सही नहीं है।'
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Archana Gautam: बिग बॉस फेम अर्चना गौतम की कार से दिनदहाड़े हुई चोरी, वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


'पायल के फैसले का करता हूं सम्मान'
संग्राम ने बताया कि पायल के फाउंडेशन से इस्तीफा देने का फैसला उनका व्यक्तिगत था और वो इसका पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने ये भी साफ किया कि दोनों की काम करने की शैली अलग है और इसलिए पायल ने जो सोचा, वो उनके लिए सही होगा। संग्राम का कहना है कि किसी एक की गलती कहकर रिश्तों को तोलना ठीक नहीं है।


View this post on Instagram

A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi)




बहन को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
बता दें पायल के पद छोड़ने के बाद अब संग्राम की बहन सुनीता कुमारी सिंह को फाउंडेशन का नया डायरेक्टर बनाया गया है। सुनीता अब संग्राम के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगी। संग्राम का सपना है कि यह फाउंडेशन और भी अधिक जरूरतमंदों की मदद करे और शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाए।

175 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठा रहा फाउंडेशन
फाउंडेशन इस वक्त 175 से ज्यादा बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रहा है। संग्राम मानते हैं कि अगर समाज के सक्षम लोग थोड़ा भी योगदान करें, तो हजारों बच्चों का भविष्य सुधारा जा सकता है। वो चाहते हैं कि उनकी संस्था आगे चलकर और ज्यादा राज्यों में कार्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed