फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu back to work just 4 days after wedding with Raj Nidimoru

शादी के चार दिन बाद काम पर लौटीं सामंथा रुथ प्रभु, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी; छूटी नहीं हाथों की मेहंदी

Fri, 05 Dec 2025 10:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 05 Dec 2025 10:24 PM IST
सार

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने एक दिसंबर को शादी की। इसके चार दिन के बाद वह काम पर लौटी हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu back to work just 4 days after wedding with Raj Nidimoru
सामंथा रुथ प्रभु, राज निदिमोरु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु, फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी करने को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने एक दिसंबर को शादी की थी। शादी के सिर्फ चार दिनों के बाद ही सामंथा रुथ प्रभु काम पर लौटी हैं। वह फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
विज्ञापन


शादी के चार दिन बाद काम पर लौटीं सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि वह काम पर लौट आई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि वह एक वैनिटी वैन में मेकअप चेयर पर बैठी हैं। वह निर्देशक नंदिनि रेड्डी और मेकअप आर्टिस्ट अवनी रम्भिया से बातें कर रही हैं। 
विज्ञापन


सामंथा ने शेयर की तस्वीर
तस्वीर शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा 'चलो तैयार हो जाओ। मां इंति बंगाराम।' तस्वीर में सामंथा कुर्सी पर जींस और टी-शर्ट में बैठी हुई हैं। उनके हाथों में शादी की मेहंदी अभी भी लगी हुई है। उनकी इस तस्वीर को ट्रालाला मूवीज पिक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)




सामंथा ने अफवाहों पर लगाया विराम
30 नवंबर को अफवाह फैली कि राज और सामंथा अगली सुबह शादी करने जा रहे हैं। एक दिसंबर को अभिनेत्री ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर इस अफवाह पर विराम लगा दिया। शादी में उनके परिवार के लोग और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। 
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu back to work just 4 days after wedding with Raj Nidimoru
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा का वर्कफ्रंट
साल 2025 में सामंथा रुथ प्रभु ने तेलुगु फिल्म 'सुभम' को प्रोड्यूस किया है। साल 2024 में वह 'सिटाडेल हनी बनी' में नजर आई थीं। वह नंदिनी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मा इंति बंगाराम' की निर्माता हैं और इसमें अभिनय कर रही हैं। इसमें उनके साथ गुलशन देवैया होंगे।

पहले हुई थी सामंथा की शादी
आपको बता दें कि सामंथा की शादी 2017 में नागा चैतन्य से हुई थी। साल 2021 में दोनों अलग हो गए। नागा चैतन्या ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। राज निदिमोरु ने 2015 में श्यामाली डे से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed