फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sam Bahadur actress sanya malhotra celebrating her 32nd birthday with paps and cutting cake with them

Sanya Malhotra: सान्या ने खास अंदाज में मनाया 32वां जन्मदिन, अपनी खुशियों में पैपराजी को भी किया शामिल

Sun, 25 Feb 2024 09:20 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 25 Feb 2024 09:20 PM IST
सार


सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड में अपने नर्म अंदाज के लिए मशहूर हैं। अक्सर वे पैपराजी संग बातें करती हुई नजर आती हैं। आज अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर पैपराजी के संग केक काट कर अपनी खुशियों में उन्हें भी शरीक होने का मौका दिया। 

विज्ञापन
Sam Bahadur actress sanya malhotra celebrating her 32nd birthday with paps and cutting cake with them
सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। पिछले दिनों वे फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आई थीं। दर्शकों को इस फिल्म में उनका किरदार बेहद पसंद आया था। वहीं, आज अभिनेत्री अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं सान्या ने इस खास दिन को कैसे सेलिब्रेट किया। 
विज्ञापन


पैपराजी के साथ मनाया जन्मदिन 
सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड में अपने नर्म अंदाज के लिए मशहूर हैं। अक्सर वे पैपराजी संग बातें करती हुई नजर आती हैं। आज अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर पैपराजी के संग केक काट कर अपनी खुशियों में उन्हें भी शरीक होने का मौका दिया। सोशल मीडिया पर सान्या के इस अंदाज की खूब तारीफ हो रही है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में वे पैपराजी से बातें करते हुए केक काटती दिख रही हैं। 
विज्ञापन


17वें दिन भी रफ्तार नहीं पकड़ पाई TBMAUJ की गाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूट्रल मेकअप में लगीं हसीन  
फिल्म 'सैम बहादुर' से सुर्खियां बटोरने वालीं सान्या मल्होत्रा अपने जन्मदिन पर बेहद हसीन दिखीं। उन्होंने ब्राउन रंग के स्लीवलेस टॉप को एक स्टाइलिश स्कर्ट के साथ पेयर किया था। अपने कर्ली बालों के लिए मशहूर सान्या ने आज न्यूट्रल मेकअप कर रखा था और अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों का हाई बन बनाया था। उन्होंने कानों में छोटे-छोटे सुनहरे हूप इयररिंग्स पहन रखे थे। 

आर्टिकल 370 का चला जादू, तीसरे दिन हुई धांसू कमाई

सान्या का वर्क फ्रंट 
साल 2023 सान्या के लिए काफी सफल रहा था। बीते साल वे एक से बढ़ कर एक हिट फिल्मों में नजर आईं। वे फिल्म 'जवान' में शाहरुख और 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल के साथ पर्दे पर दिखाई दीं। आने वाले दिनों में सान्या 'बेबी जॉन' में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed