फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sajid Nadiadwala wife Wardha Khan talks about Salman Khan marriage says he backed out at last moment

Salman Khan: सलमान बनने वाले थे दूल्हा, साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा ने किया खुलासा, बोलीं- ऐन मौके पर..

Fri, 28 Jun 2024 11:31 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 28 Jun 2024 11:31 AM IST
सार


सलमान खान और वर्दा खान के शौहर साजिद नाडियाडवाला जिगरी दोस्त हैं। वर्दा खान बताती हैं, 'हमारी शादी वाले दिन ही सलमान भी शादी करने वाले थे। उनकी भी शादी का कार्ड छाप चुका था। जिस दिन हमारी शादी हुई वे हमें मुबारकबाद देने स्टेज पर पहुंचे और साजिद के कानों में फुसफुसा कर कुछ बातें करने लगे।

विज्ञापन
Sajid Nadiadwala wife Wardha Khan talks about Salman Khan marriage says he backed out at last moment
वर्दा खान सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


विज्ञापन
बॉलीवुड के चहेते सितारे सलमान खान का जब भी जिक्र होता है तो उनके चाहने वालों के दिमाग पहला सवाल यही आता है कि आखिर भाईजान शादी कब करेंगे। कम ही लोगों को पता होगा कि सलमान खान एक बार दूल्हा बनने वाले थे, लेकिन उसके बाद क्या हुआ इसकी खबर किसी को नहीं है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान ने सलमान की इस नहीं हुई शादी के बारे में कई दिलचस्प खुलासे करती नजर आईं। 


साजिद और सलमान एक ही दिन दूल्हा बनने वाले थे 
सलमान खान और वर्दा खान के शौहर साजिद नाडियाडवाला जिगरी दोस्त हैं। वर्दा खान बताती हैं, 'हमारी शादी वाले दिन ही सलमान भी शादी करने वाले थे। उनकी भी शादी का कार्ड छाप चुका था। जिस दिन हमारी शादी हुई वे हमें मुबारकबाद देने स्टेज पर पहुंचे और साजिद के कानों में फुसफुसा कर कुछ बातें करने लगे। मैंने अगले दिन साजिद से पूछा कि सलमान आपसे क्या कह रहे थे'। 
विज्ञापन


Malaika Arora: अरबाज के साथ अरहान की परवरिश करना मलाइका के लिए था मुश्किल, बोलीं- 'भगवान का शुक्र है कि...'
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी से भाग आए 
वर्दा खान अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'साजिद ने मुझे बताया कि उन दोनों ने एक ही दिन शादी करने का फैसल लिया था, लेकिन ऐन मौके पर सलमान खान ने अपना मन बदल लिया और वे शादी से भाग खड़े हुए। वे साजिद के कान में कह रहे थे कि मैं शादी से भागकर कर आया हूं और कार पीछे खड़ी है तुम भी भाग जाओ। मुझे उनकी यह बात सुनकर काफी हंसी आई थी'। 

Anant-Radhika Wedding: 12 को शादी और 13 को आशीर्वाद समारोह, इस दिन होगा अनंत-राधिका की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन

सलमान और साजिद आ रहे हैं फिर साथ 
सलमान खान के बारे में बात करते हुए वर्दा खान के पति और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने भी एक बार खुलासा किया था कि सलमान अपनी शादी उसी दिन करना चाहते थे जिस दिन उनके माता-पिता की शादी हुई थी, लेकिन उन्होंने शादी से चार-पांच दिन पहले मन बदल लिया था। वहीं सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में वे साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed