फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salim Akhtar Last Rites in mumbai raj babbar raza murad firoz khan reached for dua

Salim Akhtar: फिल्ममेकर सलीम अख्तर सुपुर्द-ए-खाक, मिट्टी देने पहुंचे रजा मुराद, राज बब्बर और फिरोज खान

Wed, 09 Apr 2025 03:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 09 Apr 2025 03:47 PM IST
सार

Salim Akhtar's Last Rites: फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का बीते कल आठ अप्रैल को इंतेकाल हो गया था। आज उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा की गई और उन्हें दफनाया गया।

विज्ञापन
Salim Akhtar Last Rites in mumbai raj babbar raza murad firoz khan reached for dua
सलीम अख्तर सुपुर्द-ए-खाक - फोटो : सोशल मीडिया से

विस्तार

फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का बीते दिन यानी आठ अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में इंतेकाल हो गया। वह 82 साल के थे। आज उनकी आखिरी रसूमात अदा की गई। भारी भीड़ के बीच उनके जनाजे को कब्रिस्तान तक ले जाया गया। उनके जनाजे को कंधा देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। उनके जनाजे को आज नौ अप्रैल को जोहर की नमाज के बाद 1.30 बजे इकरा मस्जिद के कब्रिस्तान में दफनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


दुआ के लिए पहुंचे बॉलीवुड कलाकार
सलीम अख्तर के जनाजे में बॉलीवुड कलाकार राज बब्बर, रजा मुराद और फिरोज खान के अलावा शहबाज खान पहुंचे। सभी लोगों ने उनकी नमाज-ए-जनाजा में उनके लिए दुआएं कीं।
यह खबर भी पढ़ें: Salim Akhtar Last Rites: निर्माता सलीम अख्तर का अंतिम संस्कार दोपहर बाद, रानी, और तमन्ना को दिया पहला मौका

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया को किया लॉन्च
सलीम अख्तर ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दीं। इनमें 'लोहा', 'बटवारा', 'चोरों की बारात', 'कयामत' और 'फूल और अंगारे' शामिल है। सलीम अख्तर ने साल 1997 में 'राजा की आएगी बारात' फिल्म को निर्मित किया। इसमें उन्होंने रानी मुखर्जी को मौका दिया। उन्होंने साल 2005 में 'चांद सा रोशन चेहरा' फिल्म में तमन्ना भाटिया को लॉन्च किया। दोनों अभिनेत्रियों का हिंदी फिल्मों में अच्छा नाम है।
यह खबर भी पढ़ें: Jewel Thief: रिलीज हुआ 'ज्वेल थीफ' का नया गाना, रोमांस करते नजर आए सैफ अली खान

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


कई दिनों से थे वेंटिलेटर पर
सलीम अख्तर पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे और जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। बीते कल उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अपने सीधे-सादे और सरल व्यवहार के लिए जाने जाने वाले सलीम अख्तर एक बेहतरीन निर्माता थे। वे 1980 और 1990 के दशक में काफी सक्रिय रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed