फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rishab Shetty dedicated his national film award to Kannada audience said I am committed to work harder

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी ने कन्नड़ दर्शकों को समर्पित किया पुरस्कार, बोले- और मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं

Fri, 16 Aug 2024 06:58 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 06:58 PM IST
सार

'कांतारा' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के बाद ऋषभ शेट्टी ने इसे कन्नड़ दर्शकों को समर्पित कर दिया है।
 

विज्ञापन
Rishab Shetty dedicated his national film award to Kannada audience said I am committed to work harder
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial

विस्तार

ऋषभ शेट्टी ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'कांतारा' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत लिया है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और अब इसके अभिनेता को अवॉर्ड मिलने से दर्शक भी काफी खुश हैं। इस मौके पर ऋषभ शेट्टी का कहना है कि वो एक बढ़िया फिल्म लाने के लिए और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन


ऋषभ शेट्टी ने ही किया था 'कांतारा' को डायरेक्ट
'कांतारा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतकर वो काफी खुश हैं। इसके लिए उन्होंने फिल्म से जुड़े तकनीशियनों, कलाकारों और अन्य लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही होम्बले फिल्म्स की टीम का भी आभार जताया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए भगवान को भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' का दमदार टीजर जारी, सैफ अली खान की खलनायकी ने दहलाया दर्शकों का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषभ ने कन्नड़ दर्शकों को समर्पित किया पुरस्कार
ऋषभ ने अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार को कन्नड़ दर्शकों, दैव नर्तकों और अप्पू सर को समर्पित किया है। 'कांतारा' के निर्माता विजय किरागंदुर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'कांतारा' और 'केजीएफ: चैप्टर 2' के छा जाने पर इसे कन्नड़ सिनेमा की सांस्कृतिक गहराई और सिनेमाई उत्कृष्टता का शक्तिशाली प्रतीक करार दिया। साथ ही साथ उन्होंने दर्शकों को भी धन्यवाद दिया।

KBC 16: लोगों के दिलों में बसने वाला शो है केबीसी 16, सपनों को पूरा करने के लिए दर्शकों को मिल रही प्रेरणा

'केजीएफ' निर्देशक प्रशांत नील ने भी दी बधाई 
'केजीएफ चैप्टर 2' को सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसके निर्देशक प्रशांत नील ने भी 'कांतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कन्नड़ सिनेमा के लिए एक शानदार पल है। प्रशांत ने 'केजीएफ: चैप्टर 2' की टीम को भी उनके काम के लिए धन्यवाद दिया।



Aadu Jeevitham: ‘आदु जीविथम' ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म सहित कई पुरस्कार किए अपने नाम, देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed