{"_id":"66bf39e5b37e06c8ae0458f0","slug":"prithviraj-sukumaran-movie-aadu-jeevitham-wins-many-awards-in-54th-kerala-state-film-awards-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aadu Jeevitham: ‘आदु जीविथम' ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म सहित कई पुरस्कार किए अपने नाम, देखें लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aadu Jeevitham: ‘आदु जीविथम' ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म सहित कई पुरस्कार किए अपने नाम, देखें लिस्ट
Fri, 16 Aug 2024 05:11 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 16 Aug 2024 05:11 PM IST
सार
शुक्रवार को 54वें राज्य फिल्म पुरस्कारों की घोषणा केरल सरकार के द्वारा की गई। जिसमें, पृथ्वीराज सुकुमारन की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'आदु जीविथम' ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहित कई प्रमुख पुरस्कारों को अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
आदु जीविथम
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सरकार ने शुक्रवार को साल 2023 के लिए 54वें राज्य फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'आदु जीविथम' ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहित कई प्रमुख पुरस्कारों पर अपना कब्जा जमाया। उन्होंने इसमें नजीब की भूमिका निभाई है, जो एक खाड़ी देश में रेगिस्तान में जीवित रहने के लिए संघर्ष करता है।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का मिला पुरस्कार
फिल्म 'आदु जीविथम' ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार भी जीता और पृथ्वीराज के साथ फिल्म में सहायक भूमिका निभाने वाले के आर गोकुल को उसी फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए विशेष जूरी मेंशन किया गया। बता दें कि यह फिल्म बेन्यामिन के उपन्यास पर आधारित है।
राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर गदगद हुईं नीना गुप्ता, साझा की खुशी
विज्ञापन
इन पुरस्कारों पर भी जमाया कब्जा
ब्लेसी ने 'आदु जीविथम' के लिए सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट रूपांतरण का पुरस्कार भी जीता, जबकि रसूल पुक्कुट्टी और सरथ मेनन ने इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन और मिक्सिंग का पुरस्कार अपने नाम किया। सुनील के एस, जिन्होंने फिल्म 'आदु जीविथम' में रेगिस्तान के दृश्यों को बारीकी से कैद किया, उन्हें सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार जीता। फिल्म को मिले पुरस्कारों पर प्रतिक्रिया देते हुए पृथ्वीराज ने कहा कि वह बेहद खुश हैं, ना केवल इसलिए कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, बल्कि इसलिए भी कि फिल्म को इतनी प्रशंसा मिली।
इन्होंने भी जीता पुरस्कार
प्रमुख अभिनेत्री उर्वसी और बीना आर चंद्रन ने भी पुरस्कार अपने नाम किया। उन्होंने अपनी फिल्म 'उलोझुक्क' और 'थाडावु' में अपनी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) का पुरस्कार जीता। ‘काथल - द कोर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। विजयराघवन ने फिल्म ‘पुक्कलम’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ चरित्र कलाकार का पुरस्कार जीता। इसके अलावा कई अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा भी की गई।
National Film Awards 2024: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की लिस्ट में 12वीं फेल क्यों नहीं बना पाई जगह? यहां जानें वजह

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन