फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kaun Banega Crorepati season 16 Amitabh Bachchan show inspired Audience to fulfill their dreams

KBC 16: लोगों के दिलों में बसने वाला शो है केबीसी 16, सपनों को पूरा करने के लिए दर्शकों को मिल रही प्रेरणा

Fri, 16 Aug 2024 05:03 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Fri, 16 Aug 2024 05:03 PM IST
सार

एक तरफ जहां कौन बनेगा करोड़पति का मंच लोगों के सपनों को साकार करने का अवसर देता है, दूसरी तरफ कुछ लोगों को यह मंच अपनी जरूरतों को पूरा करने का भी मौका भी देता है।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati season 16 Amitabh Bachchan show inspired Audience to fulfill their dreams
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेगास्टार अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 16वें सीजन के होस्ट के रूप में एक बार फिर दर्शकों के सामने हाजिर हो गए हैं। अपनी मनोरंजक होस्टिंग के लिए लोकप्रिय बिग बी की वापसी टीवी शो के दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। यह क्विज शो से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' का मंच हर वर्ग के लोगों का स्वागत करता है। केबीसी शो की खासियत है कि यह जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण और बाकियों के लिए एक दिलचस्प खेल बनकर आता है। अगर आपका सामान्य ज्ञान अच्छा है और आपमें हुनर है तो आप इस शो पर आकर उसे आजमा सकते हैं और एक सम्मानित राशि जीतकर अपने सपनों को पूरा करने में उसकी मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन


हर वर्ग के लोगों का स्वागत करता है शो
एक तरफ जहां कौन बनेगा करोड़पति का मंच लोगों के सपनों को साकार करने का अवसर देता है, दूसरी तरफ कुछ लोगों को यह मंच अपनी जरूरतों को पूरा करने का भी मौका भी देता है। हाल ही में एक प्रतियोगी ने इस शो में हिस्सा लेकर जमीन खरीदने का अपना सपना पूरा किया है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रहने वाले एक किसान के बेटे सुधीर कुमार वर्मा ने शो से 25,80,000 रुपये जीतकर अपने पिता को एक जमीन खरीदकर तोहफे में दी। सुधीर कुमार की इस कामयाबी ने इस बात को साबित कर दिया है कि ज्ञान वाकई जिंदगी बदल सकता है।
विज्ञापन


गृहिणी ने देखा कार खरीदने का सपना
इसी तरह वडोदरा की रहने वाली दीपाली सोनी ने भी केबीसी 16 के मंच पर हर उस गृहिणी को रिप्रेजेंट किया, जो अपना घर और कार खरीदने का सपना देखती हैं। दीपाली ने 6,40,000 की रकम जीतने के साथ अपने सपने को हकीकत के करीब ला दिया। दीपाली इस बात का उदाहरण है कि ज्ञान की रोशनी आपको जीवन के हर रास्ते को उजाला करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के दिलों में बसा है शो
इन उदाहरणों को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि 'केबीसी' सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के दिल में बसने वाला एक सपना है। यह शो वह उम्मीद की किरण है, जो ज्ञान की शक्ति का प्रमाण है। भारत के अलग-अलग हिस्सों से, अलग-अलग प्रतियोगी हॉट सीट पर आते हैं। कोई अपने लिए, तो कोई अपनों के लिए यहां से पैसे जीतना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed