फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ricky Kej releases Indian National Anthem rendition On the eve of India's 77th Independence Day

Ricky Kej: रिकी केज ने राष्ट्रगान का नया संस्करण किया रिलीज, सोशल मीडिया पर कही दिल छू लेने वाली बात

Mon, 14 Aug 2023 08:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 14 Aug 2023 08:35 PM IST
सार

लंदन में उच्चायोग मंगलवार की सुबह एक पारंपरिक ध्वजारोहण समारोह और राष्ट्रगान की अपनी प्रस्तुति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

विज्ञापन
Ricky Kej releases Indian National Anthem rendition On the eve of India's 77th Independence Day
रिकी केज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को लंदन के प्रतिष्ठित एबी रोड स्टूडियो में अब तक के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा के साथ रिकॉर्ड किए गए देश के राष्ट्रगान की प्रस्तुति रिलीज की। 'जन गण मन' की रिकॉर्डिंग में रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा (आरपीओ) शामिल था। इसे कुछ दिन पहले स्वतंत्रता दिवस के लिए रिकॉर्ड किया गया था। 

विज्ञापन

Gadar 2: हमारी पहचान बॉलीवुड नहीं, हिंदी सिनेमा होनी चाहिए, सनी देओल ने कही दिल छू लेने वाली बात

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कही यह बात

इस बारे में केज ने ट्वीट किया, "कुछ दिन पहले, मैंने लंदन के प्रसिद्ध एबे रोड स्टूडियो में भारत के राष्ट्रगान की प्रस्तुति के लिए 100 सदस्यीय ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा, द रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। यह भारत के राष्ट्रगान को रिकॉर्ड करने वाला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्केस्ट्रा है और यह शानदार है। 'जय हे' ने अंत में मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। एक भारतीय संगीतकार के रूप में बहुत अच्छा महसूस हुआ। मैं इस ऐतिहासिक रिकॉर्डिंग को आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। स्वतंत्रता दिवस इसका उपयोग करें, साझा करें, देखें, लेकिन सम्मान के साथ। यह अब आपका है। जय हिंद।'' बता दें कि आरपीओ को यूके के "सबसे अधिक मांग वाले" ऑर्केस्ट्रा के रूप में जान जाता है, जिसकी स्थापना भारत की आजादी से एक साल पहले 1946 में सर थॉमस बीचम ने की थी।

भारतीय उच्चायोग ने की रिक की तारीफ

इस बारे यूके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने कहा, "रिकी केज तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता हैं। वह संगीत की दुनिया में कुछ नया करने में हमेशा आगे रहते हैं। इस वर्ष हम रिकी को बधाई और धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए एक अनूठा प्रोजेक्ट तैयार किया है।'' बता दें कि लंदन में उच्चायोग मंगलवार की सुबह एक पारंपरिक ध्वजारोहण समारोह और राष्ट्रगान की अपनी प्रस्तुति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।
Farzi 2: 'फर्जी 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर, राज एंड डीके ने शाहिद कपूर की सीरीज पर दिया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed