फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rian Johnson Reveals First Picture Of Daniel Craig On Set Of Film Wake Up Dead Man See Photo

Wake Up Dead Man: 'वेक अप डेड मैन' की शूटिंग शुरू, रियान जॉनसन ने सेट से डेनियल क्रेग की तस्वीर की साझा

Tue, 11 Jun 2024 08:54 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 11 Jun 2024 08:54 AM IST
सार

निर्देशक रियान जॉनसन ने 'वेक अप डेड मैन' के सेट से डेनियल क्रेग की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'और हम चल पड़े! आज बेनोइट ब्लैंक की अगली फिल्म 'वेक अप डेड मैन' की शूटिंग का पहला दिन है। 

विज्ञापन
Rian Johnson Reveals First Picture Of Daniel Craig On Set Of Film Wake Up Dead Man See Photo
डेनियल क्रेग - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अभिनेता डेनियल क्रेग की आगामी फिल्म 'वेक अप डेड मैन' की इन दिनों शूटिंग चल रही है। ये फिल्म 'नाइफ्स आउट' फ्रेंचाइजी की अगली किस्त है। दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों का उत्सहाद बढ़ाते हुए निर्देशक रियान जॉनसन ने सेट से डेनियल क्रेग की एक तस्वीर साझा की है। डेनियल फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

रियान ने साझा की डेनियल की तस्वीर  

निर्देशक रियान जॉनसन ने 'वेक अप डेड मैन' के सेट से डेनियल क्रेग की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'और हम चल पड़े! आज बेनोइट ब्लैंक की अगली फिल्म 'वेक अप डेड मैन' की शूटिंग का पहला दिन है। मिलते हैं दूसरी तरफ।' हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। ऐसे में मेकर्स ने डेनियल की तस्वीर साझा करते हुए दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर

लेखक और निर्देशक जॉनसन की स्टार-थ्रीक्वल में डेनियल क्रेग दक्षिणी जासूस बेनोइट ब्लैंक के रूप में अपनी वापसी करेंगे। इसमें जोश ओकोनोर, कैली स्पैनी, एंड्रयू स्कॉट, केरी वाशिंगटन, जेरेमी रेनर, मिला कुनिस, डेरिल मैककॉर्मैक और जोश ब्रोलिन जैसे तमाम सितारे भी शामिल होंगे। मर्डर मिस्ट्री जॉनर फ्रेंचाइजी की फिल्म नाइव्स आउट ब्लैंक की जांच पर केंद्रित है।


नाइव्स आउट ने की थी इतने करोड़ की कमाई

2019 में रिलीज हुई फिल्म नाइव्स आउट दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसमें क्रेग, क्रिस इवांस, एना डी आर्मस, जेमी ली कर्टिस, क्रिस्टोफर प्लमर और अन्य सितारे नजर आए थे। फिल्म ने दुनिया भर में $310 मिलियन से अधिक यानी कि करीब 2588 करोड़ रुपये की कमाई की थी। नेटफ्लिक्स ने $450 मिलियन यानी कि लगभग 3758 करोड़ रुपये में दो सीक्वल बनाने के अधिकार हासिल किए थे। इनमें पहला ग्लास ओनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री 2022 में रिलीज किया गया।  

Will Smith: 'आई एम लीजेंड' के साथी एबी को गोद लेना चाहते थे विल स्मिथ, इस कारण कुत्ते को नहीं ले जा सके थे घर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed