फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Restored Sholay with original ending deleted scenes to premiere in Italy Amitabh and Dharmendra react

Sholay: इटली में दिखाई जाएगी ओरिजिनल क्लाइमैक्स वाली 'शोले', अमिताभ और धर्मेंद्र ने दी प्रतिक्रिया

Mon, 23 Jun 2025 03:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 23 Jun 2025 03:02 PM IST
सार

Amitabh And Dharmendra Reaction on Sholay: बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म 'शोले' का इटली के एक प्रोग्राम में प्रीमियर होगा। खास बात यह है कि फिल्म को बिना काटे हुए दिखाया जाएगा। इस पर अमिताब बच्चन और धर्मेंद्र ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Restored Sholay with original ending deleted scenes to premiere in Italy Amitabh and Dharmendra react
धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म 'शोले' को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। इसके हर दृश्य बहुत अच्छे हैं। फिल्म की 50वीं वर्षगांठ पर उसे खास श्रद्धांजलि दी जाएगी। फिल्म को इटली के 'इल सिनेमा रिट्रोवाटो फेस्टिवल' में दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि इस फिल्म को बिना काटे हुए दिखाया जाएगा। फिल्म की स्क्रीनिंग 27 जून को होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

बिना काटे हुए हिस्सों के साथ रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का पुनर्स्थापित संस्करण, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और सिप्पी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच तीन साल के सहयोग से बनाया गया है। पहली बार, दर्शक फिल्म को उसके असली अंत और पहले हटाए गए दृश्यों के साथ देख पाएंगे। यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो इसके कुछ हिस्से हटा दिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Restored Sholay with original ending deleted scenes to premiere in Italy Amitabh and Dharmendra react
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स

अमिताभ बच्चन ने फिल्म को लेकर जताई उम्मीद
इस मौके पर फिल्म में अभिनय करने वाले अमिताभ बच्चन ने कहा 'जिंदगी में कुछ चीजें हमेशा के लिए आपके दिमाग में बस जाती हैं। शोले ऐसी ही एक फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग करना एक अच्छा तजुर्बा था। उस समय मुझे नहीं पता था कि यह भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। असफल घोषित होने से लेकर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई तक, इसके नाटकीय बदलाव हम सभी के लिए बेहतरीन थे। अच्छा है कि फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने शोले को पुनर्स्थापित किया है। यह भी अच्छी बात है कि वे इसके असली अंत के साथ-साथ कुछ हटाए गए दृश्यों को भी इसमें जोड़ने में कामयाब हुए। मुझे उम्मीद है कि 50 साल बाद भी, यह फिल्म दुनिया भर के नए दर्शकों को अच्छी लगेगी।'

यह खबर भी पढ़ें: Genelia Deshmukh: इस वजह से एक दशक तक फिल्मों से दूर रहीं जेनेलिया देशमुख, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

Restored Sholay with original ending deleted scenes to premiere in Italy Amitabh and Dharmendra react
शोले - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र को दी गई थीं अलग भूमिकाएं
धर्मेंद्र ने कहा 'शोले दुनिया का आठवां अजूबा है। मैं यह सुनकर रोमांचित हूं कि फिल्म को दोबार दिखाया जा रहा है। मुझे यकीन है कि इसे वैसी ही सफलता मिलेगी जैसी 50 साल पहले मिली थी। सलीम-जावेद के संवाद और रमेश सिप्पी के निर्देशन को कौन भूल सकता है? भारतीय सिनेमा के इतिहास में बहुत से दृश्य दर्ज हो गए हैं और हर किरदार स्टार बन गया है। लेकिन असली हीरो तो सिक्का था। बहुत कम लोग जानते हैं कि मुझे गब्बर और ठाकुर की भूमिकाएं ऑफर की गई थीं, लेकिन मैं वीरू की भूमिका निभाना चाहता था क्योंकि वह मेरे जैसा ही है। मुझे शूटिंग में बहुत मजा आया। मेरे पसंदीदा दृश्य टंकी वाला दृश्य, मंदिर वाला दृश्य और बहुत से अन्य दृश्य थे, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे शक्तिशाली दृश्य जय की मृत्यु थी, जो आज भी मेरे दिमाग में बसा हुआ है।'

फिल्म के बारे में
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' भारतीय सिनेमा की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बहादुरी और अमजद खान ने अहम किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed