फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Renukaswamy murder case police investigating Darshan confessed given Rs 30 lakh to accused to dispose of body

Renukaswamy Murder Case: दर्शन ने कबूला गुनाह, बॉडी को दफनाने के लिए दिए थे 30 लाख रुपये!

Wed, 19 Jun 2024 09:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 19 Jun 2024 09:11 PM IST
सार

रेणुका स्वामी मर्डर केस में कोई ना कोई जानकारी सामने आती जा रही है। पुलिस लगातार इस केस की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दर्शन ने शव को ठिकाने लगाने की बात को कबूल कर लिया है, साथ ही दर्शन ने यह भी बताया कि बॉडी को दफनाने के लिए उन्होंने आरोपियों को 30 लाख रुपये दिए थे।

विज्ञापन
Renukaswamy murder case police investigating Darshan confessed given Rs 30 lakh to accused to dispose of body
दर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रेणुका स्वामी केस की कई नई गुत्थियां सामने आती जा रही हैं। अब इस केस में एक नया मोड़ ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेणुका स्वामी हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा ने शव को ठिकाने लगाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि ताकि उसका नाम इस केस में कहीं भी सामने ना आने पाए। साथ ही उन्होंने एक अन्य आरोपी प्रदोष को 30 लाख रुपये देने की बात भी कबूल की है। 30 लाख की रकम प्रदोष के घर से बरामद की गई है।
विज्ञापन


कबूल किया गुनाह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दर्शन, जो कि इस पूरे मामले में आरोपी नंबर 2 है, उन्होंने अपने बयान में कहा है कि उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रदोष को 30 लाख रुपये दिए थे। यानी दर्शन ने प्रदोष को 30 लाख रुपये का भुगतान किया था। प्रदोष को अपहरण और हत्या के सभी पहलुओं को संभालने के साथ-साथ शव को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस हत्याकांड में दर्शन और उसकी दोस्त पवित्रा गौड़ा समेत कुल 17 आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन


मामला क्या था
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता के एक प्रशंसक रेणुका स्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए थे और कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक बरसाती नाले के पास मिला था। अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और दर्शन थोगुदीपा के 17 साथियों ने रेणुका स्वामी की हत्या की साजिश रची थी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों में से एक, राघवेंद्र, जो चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का हिस्सा है, वह रेणुका स्वामी को इस बहाने यहां आर आर नगर के एक शेड में लाया था कि दर्शन उससे मिलना चाहता था। इसी शेड में उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और मार डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध के मिले सबूत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस शेड से खून के धब्बे के नमूने बरामद किए गए हैं, जहां रेणुका स्वामी को प्रताड़ित कर उसकी हत्या की गई थी, जिस जगह पर अपराध हुआ था वहां से कथित हमले के लिए इस्तेमाल की गई लाठी और लकड़ी के लट्ठे जैसी चीजें, पानी की बोतल, खून के धब्बे और सामग्री के साथ सीसीटीवी फुटेज वाले डीवीआर बरामद किए गए हैं। कथित तौर पर शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन पर भी दाग पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि रेणुका स्वामी की मृत्यु कई गहरी चोटों की वजह से सदमे और रक्तस्राव के कारण हुई थी। विसरा के नमूनों को आगे के विश्लेषण के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। इसके अलावा जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज समेत कई सबूत जुटाए हैं, जिससे यह साबित हो सकता है कि रेणुका स्वामी पर कथित हमले के दौरान दर्शन वहीं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed