Rashmika Mandanna: महेश बाबू के 49वें जन्मदिन पर रश्मिका मंदाना ने साझा की यादगार तस्वीर, लिखा भावुक नोट
बॉलीवुड और साउछ की फिल्मों में लगातार बेहतरीन फिल्मों से सभी का दिल जीत चुकीं रश्मिका मंदाना को सभी पसंद करते हैं साथ ही उन्हें अपना सुपरस्टार मानते हैं। लेकिन रश्मिका के सुपरस्टार महेश बाबू हैं। आज महेश बाबू का 49वां जन्मदिन है। इस मैके पर रश्मिका ने उनके साथ अपनी यादगार तस्वीर साझा की है साथ ही उन्होंने एक भावुक नोट भी साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रश्मिका का पोस्ट
दरअसल, रश्मिका ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को उनके 49वें जन्मदिन की बधाई दी है। रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक अपनी और महेश की शानदार तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही रश्मिका ने लिखा, 'महेश बाबू सर, सभी के सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई। हमेशा से ही सबसे ज्यादा प्यार, रिस्पेक्ट और अनंत शुभकामनाएं आपको सर'
. @urstrulyMahesh sir
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) August 9, 2024
Happiest birthday to everyone's superstar. ❤️
Always most love respect and bestest wishes to you sir ❤️ pic.twitter.com/PWDhOf4Dui
विजय देवरकोंडा ने भी दी महेश को बधाई
महेश बाबू को उनके 49वें जन्मदिन पर लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। कुछ ही देर पहले उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर और उनके दोनों बच्चों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की स्पेशल बधाई दी थी। वहीं अब सेलेब्स लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रश्मिका के अलावा साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी महेश को जन्मिदन की बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे महेश बाबू सर, बड़ी स्क्रीन पर आने के लिए हमें ज्यादा इंतजार मत कराना। आपको अच्छी सेहत और बहुत सारी खुशियां।'
महेश को लगातार सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई मिल रही है। प्रशांत वर्मा ने भी महेश बाबू को जन्मदिन का बधाई देते हुए लिखा, 'आपको जन्मदिन की बधाई'।
Wishing the Reigning Superstar @urstrulyMahesh garu a fabulous birthday! 🥳 Have a #GlobeTrotting one sir 🤗#HBDSuperStarMahesh 🌟 pic.twitter.com/Dc7PK1woTl
— Prasanth Varma (@PrasanthVarma) August 9, 2024
रश्मिका की आने वाली फिल्में
काम की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आएंगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री एक बार फिर श्रीवल्ली की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, अभिनेत्री विक्की कौशल के साथ 'छावा', धनुष की कुबेर और सलमान खान की सिकंदर जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
Stree 2 Khoobsurat Song: स्त्री की खूबसूरती पर फिदा हुआ भेड़िया, वरुण धवन-श्रद्धा की दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री