फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rapper Hanumankind performed his viral song Big Dawgs in Modi & US event in New York

Hanumankind: ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में वायरल रैपर हनुमानकाइंड ने दी प्रस्तुति, फिल्मों में भी आएंगे नजर

Mon, 23 Sep 2024 09:52 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 23 Sep 2024 09:52 AM IST
सार

रैपर हनुमान काइंड इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हैं। उन्होंने हाल में ही ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में पीएम मोदी के सामने अपने वायरल गीत बिग डॉग्स की प्रस्तुती दी है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री से गले मिलते भी नजर आए।

विज्ञापन
Rapper Hanumankind performed his viral song Big Dawgs in Modi & US event in New York
हनुमानकाइंड - फोटो : एक्स

विस्तार

रैपर हनुमानकाइंड इन दिनों भारत सहित अन्य देशों में काफी चर्चित हो गए हैं। उन्होंने कुछ सप्ताह पहले ही अपना एक गाना 'बिग डॉग्स' यूट्यूब पर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। उनका ये गाना देखते ही देखते वैश्विक स्तर पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया। हनुमान काइंड उर्फ सोराज चेरुकट ने अब न्यूयॉर्क में ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में अपना इस वायरल गाने का प्रदर्शन किया है, जहां उन्होंने अपने शानदार प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

विज्ञापन


‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में दी वायरल गाने की प्रस्तुति
भारत के प्रधानमंत्री इन दिनों अपने अमेरिकी दौरे पर हैं। इस दौरान न्यूयॉर्क में उनके स्वागत में ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां हजारों लोग जुटे हुए थे। इस कार्यक्रम में हनुमान काइंड ने भी अपने वायरल गीत पर प्रस्तुति दी, जिससे उन्होंने वहां मौजूद हजारों लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके प्रदर्शन से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वह अपनी शानदार एनर्जी से वहां मौजूद लोगों में भी ऊर्जा का संचार करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

जान्हवी ने तेलुगु भाषा में फैंस को कहा शुक्रिया, वायरल हो रहा वीडियो
कई देशों में रहने की वजह से आई है विविधता
हनुमान काइंड अपने लघु नाम एचएमके और औपचारिक नाम सोराज चेरुकट से जाने जाते हैं। वह मूल रूप से भारत के केरल से संबंध रखते हैं, लेकिन वह कई देशों में रहते हुए बड़े हुए हैं। इस वजह से उनके गाने और जीवन में विविधता हमेशा बनी रही। उनका परिवार लगातार एक देश से दूसरे देश में जाता रहा और अंत में ह्यूस्टन, टेक्सास में बस गया। इस वैश्विक परवरिश की वजह से वह कई सांस्कृतिक प्रभावों और संगीत शैलियों से परिचित हुए, जिसने उनकी अनूठी कलात्मक आवाज विकसित हुई। 
श्रद्धा ने दोस्तों के साथ लिया डिनर का लुत्फ, खूबसूरती से जीता दिल
फिल्मी परदे पर भी आने वाले हैं नजर 
उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की। इस दौरान पीएम उन्हें गले लगाते हुए जय हनुमान कहते सुनाई दिए। उन्होंने ने भी लोकप्रिय रैपर के गाने की प्रशंसा की। बताते चलें कि हनुमानकाइंड ने अपने गीत बिग डॉग्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ऊर्जा से भरपूर उनके इस गाने को ‘मौत की दीवार’ के अंदर शूट किया गया है। उनकी आवाज और स्टंट की वजह से इस गाने को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है। अब वह जल्द ही फिल्मी पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। हनुमान काइंड अनुराग कश्यप के साथ फिल्म राइफल क्लब में नजर आने वाले हैं। 
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने इस बात के लिए की रणबीर कपूर की तारीफ, कहा- उनमें इन दो चीजों का है अद्भुत मिश्रण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed