फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Allahbadia Spending Beautiful Time With Girlfriend Juhi Bhatt shares Romantic Photos from Kenya

'सूरज, चांद और तारे...'; मसाई मारा में गर्लफ्रेंड जूही संग प्यार में डूबे रणवीर अल्लाहबादिया; शेयर कीं फोटोज

Tue, 28 Apr 2026 11:19 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 28 Apr 2026 11:19 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia-Juhi Bhatt Photos: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाबादिया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उन्होंने जूही भट्ट के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था। अब वे जूही के साथ केन्या की सैर पर निकले हैं। 

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia Spending Beautiful Time With Girlfriend Juhi Bhatt shares Romantic Photos from Kenya
रणवीर अल्लाहबादिया-जूही भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रणवीर अल्लाहबादिया बीते दिनों आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे। यहां उनके साथ गर्लफ्रेंड जूही भट्ट भी नजर आई थीं। इसी दौरान रणवीर ने जूही के साथ अपना रिलेशनशिप भी कंफर्म किया था कि वे उन्हें डेट कर रहे हैं। अब वे जूही के साथ केन्या में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। 

विज्ञापन

मसाई मारा में रोमांटिक हुए रणवीर-जूही
रणवीर अल्लाहबादिया ने आज मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज साझा किए हैं। इनमें वे और जूही भट्ट क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। ये फोटोज केन्या में मसाई मारा नेशनल पार्क की हैं। इसके साथ रणवीर ने खूबसूरत लव नोट भी लिखा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Allahbadia (@beerbiceps)


विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर ने लिखा प्यार भरा कैप्शन
रणवीर अल्लाहबादिया ने पोस्ट के साथ प्यार भरा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'सूरज, चांद, तारे और इनके बीच की हर चीज। क्या आप कभी किसी ऐसे इंसान से मिले हैं, जिसकी रोशनी दुनिया की सारी नकारात्मकता को जलाकर राख कर दे? मैं मिला हूं। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी और इविल आई इमोजी बनाए हैं। 

विज्ञापन

आशीष चंचलानी बोले- 'जल्दी शादी करो'
रणवीर अल्लाहबादिया के इस पोस्ट पर सेलेब्स और कई चर्चित यूट्यूबर कमेंट कर रहे हैं। फराह खान और ओरी ने उन्हें बधाई दी है। वहीं, आशीष चंचलानी ने लिखा है, 'जल्दी शादी कर अब'। इसके अलावा रणवीर के फॉलोअर्स भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।



कौन हैं जूही भट्ट?
रणवीर जहां यूट्यूबर हैं, वहीं जूही भट्ट एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। रिपोर्ट् के मुताबिक, वे उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। जूही फैशन और लाइफस्टाइल से संबंधित कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। जूही के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर डांस रील्स, लाइफस्टाइल वीडियोज और क्रिएटिव स्केच का मिक्सचर देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed