फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ranbir kapoor sacrifice for ramayana ravie dubey reveals about actor yash on set

'रामायण' के लिए शाकाहारी बने रणबीर, यश ने भी की 'तपस्या', 'लक्ष्मण' का रोल कर रहे रवि दुबे ने किया खुलासा

Sat, 25 Oct 2025 02:28 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 25 Oct 2025 02:28 PM IST
सार

Ravie Dubey on Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के साथ काम करने वाले अभिनेता रवि दुबे ने हाल ही में उन्हें और एक्टर यश के समर्पण को लेकर एक पॉडकास्ट में बात की है। 

विज्ञापन
ranbir kapoor sacrifice for ramayana ravie dubey reveals about actor yash on set
रामायण पर बोले रवि दुबे - फोटो : एक्स

विस्तार

भारत के सबसे बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म की चर्चा न सिर्फ अपने भव्य सेट और विजुअल्स को लेकर है, बल्कि इसके कलाकारों की समर्पण भावना भी इसे खास बना रही है। हाल ही में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे अभिनेता रवि दुबे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रणबीर कपूर और यश ने इस प्रोजेक्ट के लिए किस हद तक खुद को समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन


फिल्म 'रामायण' पर रवि ने की बात
दरअसल रवि पत्नी सरगुन मेहता के साथ रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो’ पर पहुंचे थे।, उन्होंने बातचीत में बताया कि ‘रामायण’ ने उनकी जिंदगी बदल दी है। उनके मुताबिक, 'यह किरदार निभाना किसी तपस्या से कम नहीं था। जब आप ऐसे महाकाव्य का हिस्सा बनते हैं, तो अभिनय केवल पेशा नहीं रह जाता, वो एक साधना बन जाता है।'
विज्ञापन


रणबीर कबूर ने छोड़ी शराब और मांस
उन्होंने आगे बताया कि नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा और मुकेश छाबड़ा जैसे रचनात्मक लोगों के मार्गदर्शन में काम करना उनके लिए एक आध्यात्मिक अनुभव रहा। रवि ने कहा, 'रणबीर कपूर ने अपने किरदार के लिए जो त्याग किए हैं, वो अद्भुत हैं। उन्होंने शराब और मांस पूरी तरह छोड़ दिया ताकि भगवान राम की पवित्रता को सच्चाई से निभा सकें। हमें महसूस होता था कि हम कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक ‘यज्ञ’ कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: मां के निधन से टूटा 'तारक मेहता...' का यह अभिनेता, भावुक पोस्ट कर बोले- मिस यू माई; सह-कलाकारों ने जताया दुख

रणबीर कपूर का शांत स्वभाव
रवि दुबे ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि रणबीर में एक ऐसी शांति है जो आपको उनके आसपास महसूस होती है। रवि ने कहा- 'वो बहुत संयमी, विनम्र और अपने काम को लेकर बेहद समर्पित हैं। उनके साथ शूटिंग करना हमेशा प्रेरणादायक होता है। रणबीर सेट पर कम बोलते हैं, लेकिन जब वो कैमरे के सामने आते हैं, तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है।'


‘रावण’ बने यश का अलग ही रंग
वहीं रॉकिंग स्टार यश के बारे में रवि दुबे ने बताया कि वह बेहद मिलनसार और सादगी भरे इंसान हैं। उन्होंने कहा, 'यश के अंदर एक गर्मजोशी है। वो सेट पर सभी से हंसते-बोलते हैं, लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता है, वो पूरी तरह अपने किरदार में ढल जाते हैं। रणबीर और यश दोनों ही बहुत अलग व्यक्तित्व रखते हैं, मगर दोनों में एक समानता है- दोनों दिल से बेहद नेक हैं।'

फिल्म का निर्माण और रिलीज प्लान
‘रामायण: पार्ट 1’ को दिवाली 2026 पर रिलीज करने की योजना है, जबकि ‘पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म से भारतीय सिनेमा को एक बार फिर विश्व स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed