{"_id":"65cf373ddc6b80ef9b002446","slug":"rajkumar-santoshi-film-lahore-1947-abhimanyu-singh-will-be-playing-negative-role-against-sunny-deol-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahore 1947: बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल, 'लाहौर 1947' में अभिमन्यु सिंह से टकराएंगे सनी देओल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lahore 1947: बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल, 'लाहौर 1947' में अभिमन्यु सिंह से टकराएंगे सनी देओल
Fri, 16 Feb 2024 04:29 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:29 PM IST
सार
अभिनेता सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी एक बार फिर से एक साथ काम करने जा रहे हैं। दर्शकों में अभी से इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सनी के फैंस भी 'लाहौर 1947' से जुड़ी हर खबर पर नजरें टिकाए हुए हैं।
विज्ञापन
लाहौर 1947
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों सुर्खियों में हैं। साल 2023 में फिल्म 'गदर 2' से धमाकेदार वापसी करने के बाद अभिनेता अब अपनी अलगी फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा अहम भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। वहीं, हर दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर मीडिया में आती ही रहती हैं। अब सूत्रों की मानें तो 'लाहौर 1947' फिल्म में सनी से मुकाबला करने के लिए विलेन की खोज पूरी हो चुकी है।
विलेन की भूमिका में दिखेंगे ये अभिनेता
अभिनेता सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी एक बार फिर से एक साथ काम करने जा रहे हैं। दर्शकों में अभी से इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सनी के फैंस भी 'लाहौर 1947' से जुड़ी हर खबर पर नजरें टिकाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल का मुकाबला इस फिल्म में अभिनेता अभिमन्यु सिंह से होने वाला है। अभिमन्यु सिंह बॉलीवुड में निगेटिव किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं और इस फिल्म में भी वे विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।
हेली की बोल्ड अदाओं ने बढ़ाई गर्मी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
'लाहौर 1947' की स्टार कास्ट
निर्देशक राजकुमार संतोषी इस फिल्म का निर्माण काफी बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और धर्मेद्र जैसे मंझे कलाकारों को चुना है। गौरतलब है कि सनी देओल पहली बार इस फिल्म में शबाना आजमी के साथ काम करते नजर आने वाले हैं।
Bajrangi Bhaijaan: सलमान की फिल्म के इस निर्माता पर गिरी गाज, 11 करोड़ रुपये के बकाये को लेकर बड़ी कार्रवाई
सनी और संतोषी की जुगलबंदी
सनी देओल 'लाहौर 1947' से पहले भी राजकुमार संतोषी के साथ कई फिल्में कर चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि जब भी सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक साथ आते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका होता ही है। सनी देओल ने अपनी कुछ बेहतरीन फिल्में राजकुमार संतोषी के साथ दी हैं। दोनों ने एक साथ मिलकर 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी हिट फिल्में दी हैं। अब दर्शक 'लाहौर 1947' में इन दोनों का कमाल देखने को बेताब हो रहे हैं।