{"_id":"67ac7bfd88d83caa540140b8","slug":"rajinikanth-fans-comment-on-actor-vijay-team-release-statement-to-respect-the-actors-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajinikanth Vijay: विजय को अंडों से मारो... बोले रजनीकांत के फैंस; टीम ने दी सख्त नसीहत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajinikanth Vijay: विजय को अंडों से मारो... बोले रजनीकांत के फैंस; टीम ने दी सख्त नसीहत
Thu, 13 Feb 2025 04:12 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 13 Feb 2025 04:12 PM IST
सार
Rajinikanth Vijay: अभिनेता रजनीकांत और विजय के फैंस के बीच विवाद की अफवाहें हैं। इस पर रजनीकांत की टीम ने अधिकारिक बयान दिया है। खबर में समझें क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
रजनीकांत विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैंस के झगड़ों के बीच अक्सर सेलेब्रिटी अपने आपको फंसा हुआ पाते हैं। ताजा उदाहरण सुपरस्टार रजनीकांत का है। वह बिना किसी वजह के एक मामले में उलझ गए हैं। इल्जाम है कि उनके फैंस ने अभिनेता विजय पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके बाद रजनीकांत की टीम ने अभिनेता विजय के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि रजनीकांत अपने साथी एक्टर के बारे में नकारात्मक टिप्पणी को पसंद नहीं करते हैं।
रजनीकांत की टीम ने स्टेटमेंट में क्या है?
विवाद तब पैदा हुआ जब थलाइवा और विजय के फैंस के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद रजनीकांत की टीम को इस मामले पर अपना रुख साफ करना पड़ा। रजनीकांत की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया जिसमें तथाकथित रजनीकांत के फैंस की तरफ से एक्टर विजय पर की गई बयानबाजी की निंदा की गई। टीम की तरफ से कहा गया कि "यह बयान स्वीकार करने लायक नहीं है और ये रजनीकांत के फैंस की मर्यादाओं के खिलाफ हैं।"
सिनेमा का मकसद लोगों को जोड़ना है
स्टेटमेंट में आगे कहा गया कि "इस तरह की हानिकारक सामग्री को बार-बार साझा करने से सिर्फ विभाजन होगा और दुश्मनी ही बढ़ेगी। मीडिया और सोशल मीडिया नेटवर्क को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और ऐसे विवादों को टालने की कोशिश करनी चाहिए। स्टेटमेंट में इस बात पर जोर दिया गया कि सिनेमा का मकसद लोगों को जोड़ना है, न कि उन्हें अगल करना। स्टेटमेंट में गुजारिश की गई कि अपने स्टार्स के साथ तमीज से जश्न मनाएं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Chiranjeevi: 'डर लगता है कि कहीं दोबारा लड़की न हो जाए..', पोते की चाहत में चिरंजीवी ने दिया विवादित बयान
रजनीकांत और विजय के फैंस के दरमियान आखिर हुआ क्या?
रजनीकांत और विजय तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। दोनों के पास जबरदस्त फैन फालोइंग और सपोर्टर्स हैं। हाल ही में दोनों के फैंस के दरमियान तब गहमा गहमी शुरू हो गई, जब लोगों ने ऑनलाइन ये दावा करना शुरू कर दिया कि रजनीकांत के फैंस ने विजय पर अभद्र टिप्पणी की है। किसी ने यहां तक कह दिया कि विजय को अंडों से मारना चाहिए। इससे विजय के फैंस भड़क गए। इसके बाद फैंस के बीच ऑनलाइन विवाद पैदा हो गया।
यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: अनुपम खेर ने ली इस बिजनेसमैन की क्लास, वीडियो शेयर कर बोले- कोई भी एक्टिंग कर सकता है
रजनीकांत और विजय का कैसा है रिश्ता?
आपको बता दें कि रजनीकांत और विजय की फिल्मों और वफादार फैंस की वजह से दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता की अफवाहें सालों से हैं। हालांकि, दोनों स्टार्स ने अपने रिश्ते को एक दूसेर से अच्छा बनाए रखा है और वह कभी सीधे प्रतिस्पर्धा में नहीं आए हैं।