{"_id":"65a16c1ca56a4b949800441c","slug":"raghuthatha-teaser-released-keerthy-suresh-comedy-film-look-at-the-sensitive-issue-of-language-imposition-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raghuthatha: कीर्ति सुरेश की 'रघुथाथा' का टीजर जारी, भाषा समझने की चुनौतियों को हास्य रूप में दिखाती है फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raghuthatha: कीर्ति सुरेश की 'रघुथाथा' का टीजर जारी, भाषा समझने की चुनौतियों को हास्य रूप में दिखाती है फिल्म
Fri, 12 Jan 2024 10:13 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:13 PM IST
सार
1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित 'रघुथाथा' में कीर्ति सुरेश ने कयालविझी का किरदार निभाया है। यह एक ऐसा किरदार है, जिसे अपनी मातृभाषा तमिल के अलावा अन्य भाषाओं को समझने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
कीर्ति सुरेश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपनी आगामी फिल्म 'रघुथाथा' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो भाषा थोपने के संवेदनशील मुद्दे को हास्य रूप दिखाती है। फिल्म का टीजर जारी होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है।
विज्ञापन
'रघुथाथा' का टीजर जारी
1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित 'रघुथाथा' में कीर्ति सुरेश ने कयालविझी का किरदार निभाया है। यह एक ऐसा किरदार है, जिसे अपनी मातृभाषा तमिल के अलावा अन्य भाषाओं को समझने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म का टीजर हिंदी को जबरन अपनाने के खिलाफ उनके चरित्र के रुख को दर्शाता है। फिल्म एक ऐसी कहानी के लिए माहौल तैयार करता है, जो भाषाई राजनीति को हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ जोड़ती है।
विज्ञापन
अभिनेत्री ने साझा किया टीजर
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "#रघुथाथा में कयालविझी के साहस का जश्न मनाने वाले कॉमेडी ड्रामा का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए। एक ऐसी कॉमेडी जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमा में आ रही है! फिल्म के ट्रेलर को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'कीर्ति सुरेश का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, उम्मीद है फिल्म भी अच्छी होगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'टीजर तो जबर्दस्त नजर आ रहा है।'
विज्ञापन
View this post on Instagram
ये कलाकार आएंगे नजर
फिल्म में एमएस बास्कर, रवींद्र विजय, देवदर्शिनी, राजीव रवींद्रनाथन, जयकुमार, आनंदसामी, राजेश बालाचंदिरन और इस्माथ बानू जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की रिलीज के पीछे की रचनात्मक टीम में निर्देशक के रूप में सुमन कुमार, संगीत स्कोर प्रदान करने वाले सीन रोल्डन, सिनेमैटोग्राफी की देखरेख करने वाली यामिनी यज्ञमूर्ति और संपादन को संभालने वाले टीएस सुरेश शामिल हैं।