फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   PVR Inox investigate late start of first day first show mission impossible the final reckoning at imax malad

PVR Inox Investigation: एम आई 8 के पहले शो में तकनीकी गड़बड़ी की जांच शुरू, पीवीआर आईनॉक्स ने मांगे सबूत

Mon, 19 May 2025 07:24 AM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 19 May 2025 07:24 AM IST
सार

Mission Impossible The Final Reckoning: ‘मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ ‘मिशन इंपॉसिबल’ सीरीज की आठवीं और अंतिम फिल्म है। इस सीरीज में जासूस एथन हंट के कारनामों को प्रमुखता से दिखाया जाता है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
PVR Inox investigate late start of first day first show mission impossible the final reckoning at imax malad
‘मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता टॉम क्रूज की हालिया रिलीज फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ के आईनॉक्स पीवीआर, मलाड में पहले दिन के पहले शो मे हुई तकनीकी गड़बड़ियों की जांच शुरू हो गई है। मल्टीप्लेक्स चेन ने इस बाबत की गई शिकायत और बुकिंग की जानकारी सोशल मीडिया पर तलब की है। फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ की रिलीज के दिन पहला शो सुबह छह बजे प्रस्तावित था, लेकिन ये शो काफी देर से शुरू हुआ और इस दौरान दर्शकों को तमाम तकनीकी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यब खबर भी पढ़ेंः Mission Impossible The Final Reckoning Review: एथन हंट को मिली आखिरी सलामी, ट्रम्प को जरूर देखनी चाहिए फिल्म
विज्ञापन

PVR Inox investigate late start of first day first show mission impossible the final reckoning at imax malad
आईनॉक्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हालांकि पीवीआर पैलेडियम, लोअर परेल में शुक्रवार 16 मई को ही हुई थी लेकिन लेट नाइट शो के चलते तमाम लोग आमंत्रण के बावजूद इसे देखने वहां नहीं पहुंचे। फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग में ही करीब 10 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी थी। इस फिल्म का रिव्यू लिखने के लिए अमर उजाला के फिल्म समीक्षक ये फिल्म 17 मई की सुबह आईमैक्स, आइनॉक्स, मलाड में देखने के लिए एडवांस बुकिंग कराई।
 

PVR Inox investigate late start of first day first show mission impossible the final reckoning at imax malad
आइनॉक्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुबह करीब साढ़े पांच बजे से ही लोगों का आईमैक्स, आइनॉक्स, मलाड पहुंचना शुरू हो गया और तकरीबन उसी समय से ही सिनेमाघर की लॉबी में पॉपकॉर्न, कॉफी और अन्य खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री भी शुरू हो गई। सुबह 6 बजे तक दोनों काउंटरों पर लगी लंबी कतारें देख फिल्म की स्क्रीनिंग तय समय यानी सुबह 6 बजे शुरू ही नहीं की गई। आईमैक्स स्क्रीन के गेट पर मौजूद कर्मचारी बार बार 10 मिनट में गेट खोलने की सूचनाएं देते रहे लेकिन सुबह 6.30 बजे तक दर्शकों की एंट्री शुरू नहीं हुई तो सोशल मीडिया पर इसकी उसी समय शिकायत की गई।

यब खबर भी पढ़ेंः MI 8 Day 1 BO Collection: मिशन इंपॉसिबल 8 ने तोड़ा ओपनहाइमर का रिकॉर्ड, पहले दिन टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री
विज्ञापन

PVR Inox investigate late start of first day first show mission impossible the final reckoning at imax malad
आइनॉक्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस शिकायत के दो दिन बाद रविवार की दोपहर पीवीआर आईनॉक्स प्रबंधन की सोशल मीडिया टीम ने इस शिकायत का संज्ञान लिया और शिकायतकर्ता से उनका नाम, फोन नंबर और उस दिन के शो की टिकट बुकिंग का विवरण मांगा है। इस संदेश के मुताबिक पीवीआर आईनॉक्स कभी अपने दर्शकों को इस तरह का अनुभव नहीं देना चाहता और ये सारा विवरण इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए जरूरी है। इस संदेश के बाद मल्टीप्लेक्स चेन को उस दिन के शो का सारा विवरण मुहैया कराया जा चुका है। यहां गौरतलब है कि पीवीआर सिनेमाघर में तय समय पर शो शुरू न करने के चलते बेंगलुरु की एक अदालत उस पर हर्जाना भी लगा चुकी है।

जहां तक बात ‘मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ की है तो ये फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ सीरीज की आठवीं और अंतिम फिल्म है। इस सीरीज में जासूस एथन हंट के कारनामों को प्रमुखता से दिखाया जाता है। उसकी टीम हर मिशन पर कुछ ऐसा असंभव काम कर दिखाती है जिससे दुनिया को भारी तबाही से बचाया जा सकता है। फ्रेंचाइजी की सातवीं और आठवीं कड़ी में एआई को दुनिया पर कब्जा करते हुए दिखाया गया है और ये दिखाया गया है कि कैसे इस मुश्किल से एथन हंट दुनिया को बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed