{"_id":"67146b264e32dcc4230f8cf3","slug":"pushpa-2-bollywood-beauty-shraddha-kapoor-to-shake-a-leg-with-allu-arjun-big-surprise-for-fans-as-per-report-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: पुष्पा 2 द रूल में होगा धमाल, अल्लू अर्जुन के साथ सिजलिंग-हॉट डांस गाने में नजर आएंगी यह अभिनेत्री?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2: पुष्पा 2 द रूल में होगा धमाल, अल्लू अर्जुन के साथ सिजलिंग-हॉट डांस गाने में नजर आएंगी यह अभिनेत्री?
Sun, 20 Oct 2024 08:00 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 20 Oct 2024 08:00 AM IST
सार
पुष्पा 2 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 2021 में आई पुष्पा द राइज का दूसरा भाग है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी। पुष्पा 1 में सामंथा रुथ प्रभु का बेहद ही शानदार और सिजलिंग आइटम सॉन्ग ऊ अंटावा था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। लेकिन क्या आपको यह पता है कि पुष्पा 2 द रूल में कौन सी अभिनेत्री अल्लू के साथ जबर्दस्त ठुमके लगाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विस्तार
17 दिसंबर 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज का दूसरा भाग पुष्पा 2 द रूल की रिलीज का हर एक अल्लू अर्जुन का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पुष्पा 2 इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में पिछली फिल्म की तरह ही एक सिजलिंग और हॉट आइटम सॉन्ग होने की बात काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन क्या आपको यह पता है कि इस बार पुष्पा 2 द रूल में अल्लू के साथ कौन सी अभिनेत्री अपना जलवा बिखेरेगी। आइए बताते हैं।
अल्लू के साथ श्रद्धा कपूर को होगा आइटम सॉन्ग?
पुष्पा 2: द रूल इस साल की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। अल्लू अर्जुन अभिनीत इस फिल्म के बारे में कई जानकारियां सामने आती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर यह जानकारी सामने आई है कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने अल्लू अर्जुन के साथ एक खास गाने में धमाल मचाने के लिए श्रद्धा कपूर को फाइनल कर लिया है। श्रद्धा से पहले कई अभिनेत्रियों के नामों पर विचार किया जा चुका है, लेकिन आखिर में स्त्री 2 फेम अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के नाम को फाइल कर लिया गया है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पुप्पा 1 में ऊ अंटावा से सामंथा रुथ प्रभु ने मचाया था धमाल
साल 2021 में आई अल्लू और रश्मिका की फिल्म पुष्पा द राइज में ऊ अंटावा सॉन्ग ने सभी का खूब मनोरंजन किया था। इस गाने में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ अल्लू के डांस मूव्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस गाना उस समय नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था। अब मेकर्स पुष्पा 2 में भी एक जबर्दस्त आइटम सॉ़न्ग लेकर आएंगे।
विज्ञापन
सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2, 6 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अल्लू के अलावा रश्मिका मंदाना इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फहाद फासिल खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। माइथ्री मूवी मेकर्स की इस फिल्म को लेकर अल्लू और रश्मिका के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में देवी श्री प्रसाद का संगीत है।