फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Producer-director Aanand L Rai said he stay away from safety nets as he wants to back movies that excite him

Aanand L Rai: साहसिक फिल्में बनाना चाहते हैं आनंद एल राय, कहा- दर्शकों से जुड़ाव महत्वपूर्ण है बॉक्स ऑफिस नहीं

Sun, 22 Sep 2024 07:24 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 22 Sep 2024 07:24 PM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ने कहा है कि वो बतौर निर्माता साहसिक फिल्में बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि वो सुरक्षित खेलने में विश्वास नहीं रखते। 
 

विज्ञापन
Producer-director Aanand L Rai said he stay away from safety nets as he wants to back movies that excite him
आनंद एल राय - फोटो : इंस्टाग्राम @aanandlrai

विस्तार

आनंद एल राय हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक तनु वेड्स मनु, रांझणा और अतरंगी रे जैसी कई शानदार फिल्में बनाई हैं। वहीं, बतौर निर्देशक उन्होंने 'निल बटे सन्नाटा', 'शुभ मंगल सावधान', 'तुम्बाड' आदि बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। बतौर निर्माता उन्हें अनोखी और जोखिम भरी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। इस पर दिग्गज निर्माता-निर्देशक का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर सुरक्षित फिल्मों से दूरी बनाए रखी है, क्योंकि वह ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं, जो उन्हें उत्साहित करे। हाल में ही उन्होंने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि वह निर्माता के रूप में साहसिक रहना चाहते हैं। 

विज्ञापन


साहसिक फिल्में बनाने का है उद्देश्य- आनंद एल राय 
आनंद एल राय ने कहा कि वह फिल्में बनाने के मामले में सुरक्षित खेलने में विश्वास नहीं रखते। एक निर्माता के रूप में वह साहसिक फिल्में बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा जाल में नहीं फंसते। कलर येलो प्रोडक्शंस के मालिक आनंद ने कहा कि उनके लिए दर्शकों से जुड़ना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "कभी-कभी आपको बॉक्स ऑफिस पर नंबर्स कम मिलती हैं, लेकिन ज्यादा प्यार मिलता है और तब मुझे लगता है कि मैं अपने और अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए कुछ रोमांचक कर रहा हूं।" 
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा, बिग बी से मिलकर खुशी से पागल हुए प्रशंसक
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी कहानी मिलने पर ही लाएंगे फिल्मों के सीक्वल
मौजूदा वक्त में हॉरर और कॉमेडी फिल्मों के चलन को लेकर निर्माता ने आगे कहा,"अगले दो वर्षों में, आपको एक और शैली मिलेगी जो बड़ा व्यवसाय करेगी। हमने उन स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्मों को बनाना बंद कर दिया है। हम थोड़े डरे हुए हैं, हमने एक ऐसी फिल्म की तलाश शुरू कर दी है, जो दर्शकों को पसंद आए।" अपने बैनर तले हसीन दिलरूबा, तुम्बाड जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में बनाने वाले निर्माता ने कहा कि जब तक उनके पास कोई आकर्षक कहानी नहीं होगी, तब तक वह इन्हें सीक्वल बना कर आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं करेंगे।
Tumbbad 2: 'तुम्बाड' के सीक्वल का निर्देशन नहीं करेंगे राही अनिल बर्वे, पोस्ट से मिले दरार के संकेत!
'तुम्बाड' से शुरू में जुड़ने के लिए इच्छुक नहीं थे आनंद 
हाल में ही 'तुम्बाड' को दोबारा से रिलीज किया गया है। 13 सितंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के बाद से इसने लगभग ₹19 करोड़ की कमाई की है। शाह ने सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के एक दिन बाद इसके सीक्वल की घोषणा कर दी है। ये फिल्म भी अपने मूल रिलीज पर असफल साबित हुई थी, जिस पर निर्माता ने कहा,“मैंने तब सोहम से कहा था कि ‘फिल्म को प्यार मिलना जरूरी होता है, पैसे हम कमाते रहेंगे’।" उन्होंने कहा कि शुरू में वह इस फिल्म से जुड़ने के लिए इच्छुक नहीं थे, बाद में आखिरकार वह इससे जुड़ गए। निर्माता ने आगे कहा कि वह एक नए दर्शक वर्ग के उभरने से काफी उत्साहित हैं, जो सभी तरह की अच्छी फिल्मों को स्वीकार कर रहा है। 
सोनाक्षी की अदाओं ने किया घायल, निगाहों से तीर चलाती दिखीं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed