फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Writes Husband appreciation post for Nick Jonas shares his look from Power Ballad

Priyanka Chopra-Nick: प्रियंका चोपड़ा ने निक की तारीफ में लिखा पोस्ट, 'पावर बैलड' से साझा किया पति का लुक

Fri, 10 May 2024 11:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 May 2024 11:40 AM IST
सार

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने पति निक की आगामी फिल्म से उनका लुक साझा किया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Writes Husband appreciation post for Nick Jonas shares his look from Power Ballad
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस मशहूर सिंगर हैं। इसके अलावा वह अभिनय की दुनिया में भी सक्रिय हैं। कई फिल्मों में नजर आ चुके निक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पावर बैलड' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से उनका लुक सामने आया है, जो उनकी पत्नी यानि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया है। निक की एक तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने पति का हौसला बढ़ाया है।

विज्ञापन


तारीफ में लिखी ये बात
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की तारीफ में एक पोस्ट लिखा है। प्रियंका ने लिखा है, 'पति की तारीफ में यह पोस्ट! जैसे ही मैंने एक काम खत्म किया, उन्होंने शुरू कर दिया। यूनिवर्स हमें सिंक में रखता है। रीयूनाइट करने के लिए खुश हूं, उन्होंने 'पॉवर बैलड' की शूटिंग शुरू कर दी है। बेबी, आपको पहले दिन के लिए बहुत शुभकामनाएं। आप बहुत मेहनती हो, आपके जैसा कोई नहीं है। यह सफर बहुत शानदार होने वाला है'।
विज्ञापन

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Priyanka (@priyankachopra) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Aayush Sharma: 'रुसलान' के पिटने के बीच तलाक की अफवाहों पर बोले सलमान के जीजा आयुष शर्मा, बताई मजे की बात

निक ने जताई काम पर लौटने की खुशी 
प्रियंका ने निक की जो तस्वीर साझा की है, उसमें वे डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। निक जोनस ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से जुड़ी तस्वीर साझा की है। उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है और शूटिंग के पहले दिन अपना उत्साह जाहिर किया है। निक ने तस्वीर में 'पावर बैलड' की स्क्रिप्ट की तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'काम पर वापसी हो गई है और बेहद खुश हूं। 'पॉवर बैलड' के सेट पर पहला दिन। चलो शुरुआत करते हैं'। 

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: गुरदीप का वरुण धवन और शशांक के लिए पोस्ट, लिखा- 'आप दोनों सुपरस्टार्स नहीं...'

इंफ्लुएंजा-ए का शिकार हो गए थे निक
कुछ दिनों पहले निक जोनस ने एक वीडियो साझा कर बताया था कि वे इंफ्लुएंजा-ए का शिकार हो गए हैं। खराब तबीयत के कारण उन्हें अपने कॉन्सर्ट्स भी रद्द करने पड़े। इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी थी। उनके हालिया पोस्ट से पता चल रहा है कि उनकी तबीयत में सुधार है। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी की है।
Gauahar Khan: गौहर खान के बेटे के जन्मदिन पर हुआ बवाल, बीएमसी के अधिकारियों के साथ अभिनेत्री की हुई तीखी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed