फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari star Varun Dhawan and Director Shashank Khaitan poses with Gurdip Punjj

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: गुरदीप का वरुण धवन और शशांक के लिए पोस्ट, लिखा- 'आप दोनों सुपरस्टार्स नहीं...'

Fri, 10 May 2024 10:45 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 10 May 2024 10:45 AM IST
सार

निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण बतौर अभिनेता नजर आने वाले हैं। हाल में ही फिल्म में काम कर रही अभिनेत्री गुरदीप पुंज ने वरुण और शशांक को लेकर एक पोस्ट साझा किया है, जिस पर लोग काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari star Varun Dhawan and Director Shashank Khaitan poses with Gurdip Punjj
गुरदीप पुंज-वरुण धवन-शंशाक खेतान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता वरुण धवन फिलहाल अपनी आगामी फिल्म फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्देशन की बागडोर शंशाक खेतान को सौंपी गई है। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वरुण ने हाल में ही संजीवनी अभिनेत्री गुरदीप पुंज के साथ फिल्म की शूटिंग की है।

विज्ञापन


गुरदीप ने साझा की तस्वीर
वरुण इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ फिर से नजर आने वाले है। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म 'बवाल' में नजर आ चुकी है। पिछले साल आई इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों को साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल में हीं वरुण ने गुरदीप के साथ एक सीन शूट किया है। इसे लेकर गुरदीप ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gurdip Punjj (@gurdippunjj)


बताया काम करने का अनुभव
गुरदीप ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वो और उनके परिवार के सदस्य वरुण और निर्देशक शशांक खेतान के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने फिल्म में काम करने का अनुभव जाहिर किया है।
Jyothika: 'मुझे 27 साल तक नहीं मिला किसी हिंदी फिल्म का ऑफर', बॉलीवुड में लंबे ब्रेक पर छलका ज्योतिका का दर्द
विश किया गुड लक
उन्होंने लिखा, 'वरुण और शशांक, आपके साथ काम करना काफी खुशनुमा रहा। आप दोनों सिर्फ सुपरस्टार्स नहीं बल्कि सुपर इंसान भी हो। फिल्म के लिए गुड लक'। बताते चलें कि फिल्म की कहानी शंशाक खेतान ने लिखी है। वो इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में लंबी चौड़ी स्टार कास्ट है। वरुण और जान्हवी के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय आदि भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Karan Johar: शाहरुख ने ऐसा क्या कर दिया कि रोज शुक्रिया अदा करते हैं करण? स्टार निर्देशक ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed