फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prime video series Panchayat will have more seasons director Deepak Kumar Mishra recently confirmed

Panchayat: पिक्चर अभी बाकी है! सिर्फ तीन नहीं, इससे आगे भी आते रहेंगे 'पंचायत' के सीजन, निर्देशक ने की पुष्टि

Wed, 22 May 2024 05:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 May 2024 05:30 PM IST
सार

'पंचायत 3' की रिलीज को अब सिर्फ कुछ दिन ही बाकी बचे हैं। तीसरे पार्ट की रिलीज का इंतजार करते हुए दर्शकों ने अगले सीजन को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। उनके इस इंतजार में उत्साह का तड़का सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने लगा दिया है।

विज्ञापन
Prime video series Panchayat will have more seasons director Deepak Kumar Mishra recently confirmed
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' का तीसरा सीजन आने वाला है। इससे पहले सीरीज के पिछले दो सीजन जबर्दस्त हिट रहे। इस सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। अमेजन प्राइम वीडियो की 'पंचायत' सीरीज की कहानी सिर्फ तीसरे सीजन तक नहीं है। आगे भी यह जारी रहने वाली है। यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने की है।

विज्ञापन


अभी और सीजन आने बाकी
पंचायत 3 की रिलीज को अब सिर्फ कुछ दिन ही बाकी बचे हैं। तीसरे पार्ट की रिलीज का इंतजार करते हुए दर्शकों ने अगले सीजन को लेकर कयास लगाने अभी से शुरू कर दिए हैं। उनके इस इंतजार में उत्साह का तड़का सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने लगा दिया है। उन्होंने हाल ही में पुष्टि की है कि इस पसंदीदा सीरीज के अभी और भी सीजन आएंगे।
विज्ञापन

Richa Chadha: 'हीरामंडी' में अपने किरदार को लेकर पहले चिंतित थीं ऋचा, बोलीं- लोगों को मेरा किरदार याद रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज को लेकर बना रखी है योजना
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान दीपक कुमार ने कहा इस सीरीज को लेकर मेकर्स का बड़ा प्लान है। हर सीजन की शूटिंग के दौरान स्टोरीलाइन और बाकी ब्यौरा ठीक करते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हमें जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे हमने कभी खुद को प्रभावित नहीं होने दिया, लेकिन सीजन 2 से हमें इस बात का ठीकठाक अंदाजा है कि कहानी कहां जा रही है और उस कहानी को बताने में कितने सीजन अभी और आएंगे। इसलिए, हमने पहले से ही इसकी योजना बना ली है'।
Bollywood: शराब से इन सितारों का दूर-दूर तक नहीं कोई वास्ता, फिट रहने के लिए नशे से करते हैं तौबा

हर सीजन में होती है डिटेलिंग
सीरीज के निर्देशक ने आगे कहा, 'हमें कहानी में जो डिटेलिंग करनी होती है, वह सीजन दर सीजन की जाती है। हमारे पास एक व्यापक विचार है कि चीजें कहां जाने वाली हैं'। दीपक कुमार से जब पूछा गया कि क्या शो आगे भी जारी रहेगा? उन्होंने इसका जवाब दिया, 'हां, बिल्कुल'। 'पंचायत 3' का ट्रेलर जारी हो चुका है। यह सीरीज 28 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 
Akshay Kumar: अक्षय ने असिन को लेकर किया खुलासा, बोले- अभिनेत्री पर जान छिड़कते हैं उनके दुल्हे राजा राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed