फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Richa Chadha talking about her small role in Heeramandi said i always believed in quality over quantity

Richa Chadha: 'हीरामंडी' में अपने किरदार को लेकर पहले चिंतित थीं ऋचा, बोलीं- लोगों को मेरा किरदार याद रहा

Wed, 22 May 2024 04:41 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 22 May 2024 04:41 PM IST
सार

ऋचा चड्ढा जिस भी किरदार को करती हैं वे उसी किरदार की हो जाती हैं। 'हीरामंडी' में वे 'लज्जो' की भूमिका में नजर आईं और दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद भी आया है।

विज्ञापन
Richa Chadha talking about her small role in Heeramandi said i always believed in quality over quantity
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने शो 'हीरामंडी' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। संजय लीला भंसाली के इस शो में वे 'लज्जो' की भूमिका में नजर आई हैं। इस शो में उनके अलावा मनीषा कोइराला और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान ऋचा 'हीरामंडी' में अपने रोल के बारे में खुलकर बातें करती दिखीं। 
विज्ञापन


लगा था कि मेरा किरदार खो जाएगा 
ऋचा चड्ढा जिस भी किरदार को करती हैं वे उसी किरदार की हो जाती हैं। 'हीरामंडी' में वे 'लज्जो' की भूमिका में नजर आईं और दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद भी आया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऋचा ने बताया कि, 'पहले मुझे लगा था कि मैं सिर्फ दो एपिसोड में ही नजर आउंगी तो लोगों को शायद मेरा किरदार याद भी नहीं रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरा किरदार सीरीज के बाकि के छह एपिसोड के बाद भी लोगों के दिमाग में है और मैं इस बात से खुश हूं'। 
विज्ञापन


Time Travel Films: टाइम ट्रैवल पर आधारित हैं ये फिल्में, फ्लॉप हो गई थी अक्षय कुमार की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने जोखिम लिया और अब खुश हूं 
ऋचा चड्ढा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'शुरुआत में सच में मुझे चिंता हुई थी। मैं आठ एपिसोड के इस शो में से केवल दो ही एपिसोड में नजर आने वाली थी। मैंने बहुत बड़ा जोखिम उठाया था, लेकिन मुझे खुशी है कि लोगों को 'लज्जो' का किरदार इतना पसंद आया है। वैसे भी मैं हमेशा क्वालिटी पर ध्यान देती हूं'।

Maya Miriga: 40 साल बाद फिर चर्चा में आई उड़िया फिल्म 'माया मिरिगा', 1984 में मचाया था धमाल

'लज्जो' के किरदार से दर्शकों ने किया रिलेट 
ऋचा चड्ढा अपने किरदार के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'मैंने एक ऐसे तवायफ का किरदार निभाया है जो तवायफ होकर भी प्यार और शादी के सपने देखती हैं। 'लज्जो' जैसी महिलाएं हमारे चारों ओर हैं। मुझे लगता है कि सबका दिल कभी न कभी टुटा ही है इसीलिए लोगों ने 'लज्जो' के किरदार को इतना प्यार दिया है। मैं जिससे भी मिली हूं सबने मुझे 'लज्जो' के लिए बधाई ही दी है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed