फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pratik Gandhi Patralekha Phule Release Postpone To 25th April, Here Is The Reason

Phule: प्रतीक गांधी-पत्रलेखा की फिल्म ‘फुले’ की रिलीज टली, जानिए अब कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Thu, 10 Apr 2025 12:26 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 10 Apr 2025 12:26 PM IST
सार

Phule Release: समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ अपनी रिलीज से ठीक पहले अब आगे बढ़ गई है। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह और अब कब रिलीज होगी फिल्म।

विज्ञापन
Pratik Gandhi Patralekha Phule Release Postpone To 25th April, Here Is The Reason
फिल्म फुले - फोटो : इंस्टाग्राम@patralekhaa

विस्तार

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म ‘फुले’ का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इस फिल्म के चाहने वालों के लिए झटका देने वाली खबर है। क्योंकि रिलीज से ठीक पहले फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। अब ये फिल्म अपनी निर्धारित तिथि 11 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने की एक प्रमुख वजह फिल्म को लेकर उठे राजनीतिक विवाद को माना जा रहा है। जिस वजह से फिल्म अब दो हफ्ते आगे बढ़ गई है।

विज्ञापन

दो हफ्ते आगे बढ़ी रिलीज
समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्री फुले के जीवन पर आधारित ‘फुले’ पहले 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी।  लेकिन अब मेकर्स ने ये साफ कर दिया है कि फिल्म 11 अप्रैल को नहीं बल्कि 25 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले अचानक फिल्म को आगे बढ़ाने की वजह तो अभी साफ नहीं हुई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इसके आगे बढ़ने की वजह फिल्म को लेकर उठ रहा विवाद हो सकता है। फिल्म में ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जाति और लैंगिक अन्याय को लेकर किए गए संघर्ष को दिखाया गया है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ananth Mahadevan Official (@ananthmahadevanofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: फवाद खान के बॉलीवुड में वापसी पर सनी देओल ने रखी राय, बोले- राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा

ब्राह्मण समुदायों ने जताई आपत्ति
फिल्म को लेकर कुछ एक ब्राह्मण समुदायों ने आपत्ति जताई। इनका कहना है कि फिल्म ब्राह्मणों को बदनाम करने का प्रयास करती है। साथ ही जातिवाद को बढ़ावा देती है। ब्राह्मण समुदायों की ओर से ये भी कहा गया कि फिल्म में अश्वेत ब्राह्मण समुदाय की मदद को दिखाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी एकतरफा जान पड़ती है, जबकि इसे समावेशी होना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: आखिर क्यों सबा आजाद ने ऋतिक को बताया ‘बेस्ट फूल’, यूएस में एक्टर ने ऐसा क्या किया

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बदलाव करने को कहा
हालांकि, मेकर्स की ओर से इसे गलतफहमी का शिकार बताया गया। इसको लेकर मेकर्स ने महाराष्ट्र सरकार में भी बात की। बाद में सेंसर बोर्ड यानी कि सीबीएफसी की ओर से निर्माताओं को फिल्म में बदलाव करने को कहा गया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से जाति व्यवस्था पर चर्चा करने वाले वॉयसओवर को हटाने को कहा। साथ ही 'महार', 'मांग', 'पेशवाई' और 'जाति की मानुस व्यवस्था' जैसे शब्दों को हटाने की भी मांग की है, जिन्हें संवेदनशील माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed