दुखद: ब्राजील की सिंगर Marilia Mendonca की प्लेन कैश में मौत, महज 26 साल थी उम्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील अपने एक युवा और प्रतिभाशाली सितारे के निधन से सदमे में है। देश की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में से एक, लैटिन ग्रैमी विजेता मारिलिया मेंडोंका की शुक्रवार को एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। "द क्वीन ऑफ सफरिंग" के नाम में जानी जाने वाली सिंगर केवल 26 वर्ष की थीं।
प्लेन क्रैश की वजह का पता लगाया जा रहा
कंट्री म्यूजिक की लोकप्रिय युवा सितारों में से एक, मारिलिया मेंडोंका ब्राजील में ही अपने एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थीं। उनका विमान ब्राजील के गोइयानिया शहर से कैरेटिंगा जा रहा था। उसी दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सिंगर मारिलिया मेंडोंका के अलावा चार लोगों के मौत की पुष्टि की गई है जिसमें से एक उनके अंकल भी हैं। उनके अलावा एक प्रोड्यूसर और दो क्रू मेंबर्स भी विमान में मौजूद थे। फिलहाल प्लेन क्रैश की वजह का पता लगाया जा रहा है।
मौत से पहले का वीडियो वायरल
बताया जाता है कि उन्हें शुक्रवार शाम ब्राजील के ही कैरेटिंगा में परफॉर्म करना था। गायिका ने घटना से ठीक पहले एक वीडियो शेयर किया था जो अब वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह प्राइवेट एयरक्राफ्ट पर बोर्ड करने की तैयारी करती नजर आ रही थीं। उनके करोड़ों फैंस उनकी मौत के खबर से टूट गए हैं।