{"_id":"67bb6b92a859edee290f66f7","slug":"pm-modi-will-participate-in-jahan-e-khusrau-program-in-delhi-filmmaker-muzaffar-ali-gave-information-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jahan-e-Khusrau: जहान-ए-खुसरो सूफी नाइट्स में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, फिल्म निर्देशक मुजफ्फर अली ने दी जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jahan-e-Khusrau: जहान-ए-खुसरो सूफी नाइट्स में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, फिल्म निर्देशक मुजफ्फर अली ने दी जानकारी
Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM IST
सार
फिल्म निर्देशक मुजफ्फर अली ने दिल्ली में होने वाली जहान-ए-खुसरो सूफी नाइट्स को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी- फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में होने वाली जहान-ए-खुसरो सूफी नाइट्स में पीएम मोदी के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। 28 फरवरी को होने वाले इस समारोह को लेकर फिल्म निर्देशक मुजफ्फर अली ने बात की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कही ये बात
कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा, "भारत आध्यात्मिकता, कला और संस्कृति से समृद्ध भूमि है। सदियों से संगीत हमारे दैनिक जीवन के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने का अभिन्न अंग रहा है।"

सिल्वर जुबली की दी बधाई
प्रधानमंत्री ने कहा, आध्यात्मिकता और संस्कृति की गहराई से जुड़ा यह महोत्सव मन को प्रफुल्लित कर सकता है। भावपूर्ण संगीत की मधुर धुनें लोग, समाज और राष्ट्र के बीच शांति, सद्भाव और मित्रता के पुल का निर्माण करें। जहान-ए-खुसरो की सिल्वर जुबली सफल रहे।

ऐसी होगी सूफी नाइट्स की थीम
निर्देशक मुजफ्फर अली ने बताया कि इस साल सूफी नाइट्स की थीम 'विविधता में एकता' रखी गई है। इसमें दुनियाभर के सूफी संगीतकार, कवि और कलाकार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अपने इस सफर में यह मुहिम रूमी, अमीर खुसरो, बाबा बुल्ले शाह, लल्लेश्वरी आदि की रहस्यमय परंपराओं को एक साथ लायी है। रूमी फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘जहान-ए-खुसरो’ भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के दृष्टिकोण का प्रतीक बना हुआ है।