{"_id":"66eeab2cb24c1a82200c1bde","slug":"peppa-pig-voice-actor-david-graham-passes-away-at-age-of-99-thunderbirds-producer-pays-tribute-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"David Graham: 'पेप्पा पिग' की आवाज हुई खामोश, मशहूर वॉयस एक्टर डेविड ग्राहम का 99 वर्ष की आयु में निधन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
David Graham: 'पेप्पा पिग' की आवाज हुई खामोश, मशहूर वॉयस एक्टर डेविड ग्राहम का 99 वर्ष की आयु में निधन
Sat, 21 Sep 2024 04:47 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
मशहूर वॉयस एक्टर डेविड ग्राहम
- फोटो : एक्स @GerryAndersonTV
मशहूर वॉयस एक्टर डेविड ग्राहम ने 99 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ग्राहम एनिमेशन और मनोरंजन की दुनिया में एक विरासत छोड़ गए हैं। डेविड ग्राहम लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज 'पेप्पा पिग' में ग्रैंडपा पिग की भूमिका के लिए मशहूर थे। इस किरदार को उन्होंने साल 2004 से 2021 तक आवाज दी।
इन सीरीजों की भी आवाज बने डेविड
डेविड ग्राहम ने 1960 के दशक की मशहूर सीरीज ‘थंडरबर्ड्स' में एलॉयसियस पार्कर के किरदार को अपनी आवाज से जिंदा किया। इसके अलावा, ग्राहम ने 1960 और 70 के दशक में 'डॉक्टर हू' में ‘म्यूटेंट डेलक्स’ को आवाज दी थी।
प्रेग्नेंसी में भी दिखा देवोलीना का खास अंदाज, बॉडीकॉन ड्रेस में दिखाया जलवा
विज्ञापन
‘थंडरबर्ड्स' के निर्माता ने दी श्रद्धांजलि
'थंडरबर्ड्स' के निर्माता गेरी एंडरसन ने ग्राहम के निधन के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘हम महान डेविड ग्राहम के निधन की पुष्टि करते हुए बहुत दुखी हैं। ‘पार्कर, गॉर्डन ट्रेसी, ब्रेन्स और बहुत से अन्य लोगों की आवाज। डेविड हमेशा एंडरसन एंटरटेनमेंट में हमारे लिए एक अद्भुत दोस्त थे। हम आपको बहुत याद करेंगे, डेविड। हमारी संवेदनाएं डेविड के दोस्तों और परिवार के साथ हैं,"
द्वितीय विश्व युद्ध में रडार मैकेनिक के रूप में किया काम
पीपल पत्रिका के अनुसार, अपने वॉयस एक्टिंग करियर को शुरू करने से पहले, ग्राहम ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक रडार मैकेनिक के रूप में काम किया और थिएटर में जाने का फैसला करने तक एक ऑफिस क्लर्क के रूप में काम किया। वह अपने काम को काफी गंभीरता से लेते थे। पीपल पत्रिका के अनुसार एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘इसलिए कि यह एक कार्टून या कठपुतली है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। मैं इसे नेशनल में काम करने जितना ही गंभीरता से लेता हूं।’
Varun Dhawan: वरुण धवन ने खास अंदाज में दी एटली को जन्मदिन की बधाई, तस्वीर साझा कर लिखी दिल की बात

We’re incredibly sad to confirm the passing of the legendary David Graham. The voice Parker, Gordon Tracy, Brains and so many more. David was always a wonderful friend to us here at Anderson Entertainment. We will miss you dearly, David. Our thoughts are with David’s friends and… pic.twitter.com/DB4HTawHiU
— Gerry Anderson (@GerryAndersonTV) September 20, 2024